अमेरिका के उप-विदेश मंत्री स्टीफन बेजगुन 12 अक्तूबर को दो दिनों की यात्रा पर भारत आ रहे हैं। वे 12 से 14 अक्तूबर तक भारत में रहेंगे। इस यात्रा के दौरान वे यहां के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात करेंगे और भारत-अमेरिका फोरम पर अपनी टिप्पणी देंगे। अमेरिकी विदेश विभाग ने यह जानकारी दी है।