फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत के बाद पाकिस्तान ने भी चीन को दिया तगड़ा झटका, TikTok को किया ब्लॉक

Fri, 09 Oct 2020 05:36 PM IST
मुकेश कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
विज्ञापन
चीनी एप टिक टॉक - फोटो : ANI
विज्ञापन

भारत के बाद पाकिस्तान ने भी चीन को तगड़ा झटका दिया है। जी हां, पाकिस्तान के दूरसंचार प्राधिकरण ने शुक्रवार को चीनी एप टिक टॉक को ब्लॉक कर दिया है। पाकिस्तान के जियो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, प्राधिकरण का कहना है कि कंपनी अवैध ऑनलाइन सामग्री के सक्रिय मॉडरेशन के लिए एक प्रभावी तंत्र के विकास के निर्देशों का पालन करने में पूरी तरह से विफल रही है। गौरतलब है कि भारत ने जून में सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए टिक-टॉक समेत कई चीनी एप्स को बैन कर दिया था।

विज्ञापन

 


खबरों के मुताबिक, पाकिस्तान के दूरसंचार प्राधिकरण ने कंपनी को अवैध ऑनलाइन सामग्री के सक्रिय मॉडरेशन के लिए एक प्रभावी तंत्र के विकास को लेकर बार-बार कहा गया था। मगर कंपनी प्राधिकरण के इस बात पर अमल नहीं किया। नतीजतन प्राधिकरण ने पाकिस्तान में टिक-टॉक को ब्लॉक करने का फैसला किया। बता दें कि पाकिस्तान ने जुलाई में ही टिक टॉक को इसके लिए चेतावनी दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें