फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाशिंगटन की सुरक्षा के लिए अधिक संख्या में नेशनल गार्ड बुलाने के लिए गवर्नरों से किया जा रहा है संपर्क

Sat, 16 Jan 2021 02:51 AM IST
Kuldeep Singh वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
विज्ञापन
US National Guard
विज्ञापन

अमेरिकी रक्षा विभाग के अधिकारी विभिन्न प्रांतों के गवर्नरों से संपर्क साधकर संसद भवन परिसर और शहर की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त संख्या में नेशनल गार्ड के कर्मियों को वाशिंगटन भेजने का अनुरोध कर रहे हैं।

विज्ञापन


मामले से जुड़े रक्षा विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि कानून प्रवर्तन एजेंसियां और अन्य अधिकारियों का मानना है कि उन्हें सुरक्षा के लिए नेशनल गार्ड के करीब 25,000 कर्मियों की जरूरत होगी और इस संख्या में भी वृद्धि भी हो सकती है।

शुक्रवार की सुबह तक अधिकारियों को विभिन्न प्रांतों से प्राप्त सूचना के अनुसार, उनके पास नेशनल गार्ड के 22,000 कर्मी उपलब्ध होंगे। यह कदम ट्रंप समर्थकों द्वारा हाल में अमेरिकी संसद भवन पर किए गए हमले से उत्पन्न स्थिति के चलते उठाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें