फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ukraine War: US ने क्रेमलिन पर ड्रोन हमले में शामिल होने से किया इनकार, रूस के दावे को बताया 'हास्यास्पद'

Fri, 05 May 2023 06:11 AM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

रणनीति के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के समन्वयक जॉन किर्बी ने कहा, मैं आपको दिमीत्री पेस्कोव के झूठ के बारे में बताऊंगा। मेरे कहने का मतलब है कि यह साफ तौर पर एक ऊटपटांग दावा है। अमेरिका का इससे कोई लेना-देना नहीं है।
विज्ञापन
Russia Ukraine War - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका ने रूस के उस दावे को खारिज किया है जिसमें उसने कहा था कि क्रेमलिन पर कथित ड्रोन हमले का फैसला कीव में नहीं बल्कि वॉशिंगटन में लिया गया। अमेरिकी मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक रणनीति के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के समन्वयक जॉन किर्बी ने कहा, मैं आपको दिमीत्री पेस्कोव के झूठ के बारे में बताऊंगा। मेरे कहने का मतलब है कि यह साफ तौर पर एक ऊटपटांग दावा है। अमेरिका का इससे कोई लेना-देना नहीं है। हमें यह नहीं पता कि वहां क्या हुआ। लेकिन मैं आपको आश्वस्त कर सकता हूं कि अमेरिका की इसमें कोई भूमिका नहीं है।  

विज्ञापन

 
 

कीव में नहीं, वॉशिंगटन में किए जाते हैं फैसले: रूस
इससे पहले रूस ने क्रेमलिन पर ड्रोन हमले और राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ हत्या के कथित प्रयास में अमेरिका का हाथ होने का आरोप लगाया था। क्रेमलिन के प्रवक्ता पेस्कोव ने कहा, 'हम अच्छी तरह जानते हैं कि इस तरह की कार्रवाइयों और इस तरह के आतंकवादी हमलों पर फैसला कीव में नहीं, बल्कि वॉशिंगटन में किए जाते हैं। उन्होंने कहा, कीव पहले से ही उस काम को अंजाम दे रहे हैं जो उसे करने के लिए कहा गया है।'

रूस ने जारी किए ड्रोन हमलों के वीडियो
रूस ने बुधवार को कई फुटेज जारी करते हुए पुतिन के क्रेमलिन आवास पर ड्रोन हमलों का दावा किया था। इन हमलों को यूक्रेन द्वारा रूस पर किया गया 'आतंकवादी हमला' करार दिया गया था। दो ड्रोन हमलों के बाद रूस ने क्रास्नोडार में एक तेल डिपो और सीनेट पैलेस पर हमलों का दावा करने वाले वीडियो भी जारी किए थे। अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर दो मई की रात क्रेमलिन पर आतंकवादी हमलों के प्रयास की कड़ी निंदा की है। वहीं, रूस के विदेश मंत्रालय ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं है कि इन हमलों के पीछे कीव शासन का हाथ है।
 
विज्ञापन

आतंकवादी तरीकों का समर्थन करने कीव का लंबा रिकॉर्ड: रूस
बयान में कहा गया है, नागरिक बुनियादी ढांचे और नागरिकों के खिलाफ जानबूझकर आतंकवादी तरीकों का समर्थन करने और नियोजित करने का कीव का एक लंबा रिकॉर्ड है, इसमें  8 अक्टूबर, 2022 को क्रीमियन ब्रिज पर विस्फोट, ब्रायंस्क, बेलगोरॉद और रोस्तोव क्षेत्रों में हमले, साथ ही तोड़फोड़ के कई कार्य शामिल हैं। अब मॉस्को पर हमला किया गया है। यूक्रेनी सशस्त्र बलों द्वारा आतंकवादी गतिविधि और तोड़फोड़ के कृत्यों में अभूतपूर्व तेजी आ रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें