फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का भारत दौरा कल से, नेपाल में आज विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेंगे विदेश उप सचिव वर्मा

Fri, 16 Aug 2024 05:45 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

भारत दौरे के दौरान अमेरिकी विदेश उप सचिव वर्मा नई दिल्ली में वरिष्ठ अधिकारियों, जलवायु नेताओं और एयरोस्पेस शिक्षाविदों के साथ ही उद्योग प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। इस दौरान अमेरिका-भारत साझेदारी को और बढ़ावा देने के लिए आर्थिक विकास, स्वच्छ ऊर्जा और जलवायु नीति के साथ ही एसटीईएम शिक्षा हति कई मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। 
विज्ञापन
रिचर्ड आर वर्मा - फोटो : ANI/@DepSecStateMR
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रबंधन और संसाधन उप सचिव रिचर्ड आर वर्मा के नेतृत्व में अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल 16 अगस्त यानी आज से अपने सात दिवसीय दौरे पर नेपाल और भारत में रहेगा। प्रतिनिधिमंडल आज नेपाल में रहेगा। जबकि, 17 से 22 अगस्त तक भारत का दौरा करेगा। इस दौरान वह दोनों देशों की समृद्ध और सुरक्षित साझेदारी को और आगे बढ़ाने के लिए समर्थन देने पर चर्चा करेंगे। 

विज्ञापन

भारत दौरे के दौरान अमेरिकी विदेश उप सचिव वर्मा नई दिल्ली में वरिष्ठ अधिकारियों, जलवायु नेताओं और एयरोस्पेस शिक्षाविदों के साथ ही उद्योग प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। इस दौरान अमेरिका-भारत साझेदारी को और बढ़ावा देने के लिए आर्थिक विकास, स्वच्छ ऊर्जा और जलवायु नीति के साथ ही एसटीईएम शिक्षा हति कई मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। 

अमेरिकी विदेश विभाग ने एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर वर्मा के भारत-नेपाल दौरे के बारे में जानकारी दी। विज्ञप्ति के अनुसार, विदेश उप सचिव वर्मा के साथ भारत दौरे के दौरान अंतरराष्ट्रीय जलवायु नीति के लिए राष्ट्रपति के वरिष्ठ सलाहकार जॉन पोडेस्टा और अमेरिकी ऊर्जा विभाग के उप सचिव डेविड तुर्क उनके साथ रहेंगे। 
विज्ञापन

इसके अलावा, अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल नेपाल में वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों, विकास पेशेवरों और व्यापारिक नेताओं से मुलाकात करेगा। यहां पर प्रतिनिधिमंडल आर्थिक विकास, महिला सशक्तीकरण, ऊर्जा और लोगों से लोगों के संबंधों में साझा प्राथमिकताओं पर चर्चा करेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें