फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US Dallas Shooting: अमेरिका के डलास में इमिग्रेशन ऑफिस में गोलीबारी, दो की मौत; हमलावर ने खुद को मारी गोली

Wed, 24 Sep 2025 07:47 PM IST
हिमांशु चंदेल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

अमेरिका के डलास शहर में इमिग्रेशन एंड यूएस कस्टम्स एन्फोर्समेंट डिटेंशन फैसिलिटी में गोलीबारी हुई। इस घटना में दो की मौत और एक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि हमलावर ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। आईसीई के कार्यकारी निदेशक टॉड लायंस ने इसकी पुष्टि की और कहा कि घायलों की पहचान अभी स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन
अमेरिका में गोलीबारी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के डलास शहर में स्थित इमिग्रेशन एंड यूएस कस्टम्स एन्फोर्समेंट (आईसीई) डिटेंशन फैसिलिटी में बुधवार को गोलीबारी हुई। इस घटना में दो की मौत और एक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि हमलावर ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन


आईसीई के कार्यकारी निदेशक टॉड लायंस ने सीएनएन से बातचीत में गोलीबारी की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि यह स्पष्ट नहीं है कि घायलों और गोलीबारी में जान गंवाने वालों में कर्मचारी शामिल हैं, नागरिक हैं या फिर डिटेंशन में रखे गए लोग। फिलहाल एजेंसी इस पर जांच कर रही है।

अभी तक अस्पष्ट है उद्देश्य
अमेरिकी होमलैंड सिक्योरिटी सेक्रेटरी क्रिस्टी नोएम ने कहा कि घटना की जानकारी अभी इकट्ठी की जा रही है। उन्होंने पुष्टि की कि कई लोग घायल हुए हैं और कुछ की मौत भी हुई है। नोएम ने बताया कि हाल के दिनों में आईसीई एजेंटों को निशाना बनाए जाने की घटनाएं बढ़ी हैं, लेकिन इस मामले में हमलावर का मकसद साफ नहीं हुआ है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- ट्रंप के बयान को रूस ने किया खारिज, यूक्रेन को गंवाए क्षेत्र EU की मदद से वापस लेने की कही थी बात

घटनास्थल पर भारी पुलिस बल
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गोलीबारी के बाद बड़ी संख्या में पुलिस और आपातकालीन वाहन फैसिलिटी के पास हाईवे पर दिखाई दिए। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
विज्ञापन


अधिकारियों ने कहा कि मौके पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और घटनास्थल की बारीकी से जांच की जा रही है। एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि हमलावर का उद्देश्य क्या था और उसने डिटेंशन फैसिलिटी को ही क्यों चुना। फिलहाल तक इस मामले में किसी को भी गिरफ्तार नहीं किया गया है।

ये भी पढ़ें- 'उम्मीद है हम इसे ठीक कर सकते हैं', रूसी तेल खरीद के लिए भारत पर लगाए गए अतिरिक्त टैरिफ पर बोले रुबियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें