फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका ने चीन-पाक आर्थिक गलियारे की आलोचना की, पाकिस्तान को दी ड्रेगन के जाल में फंसने की चेतावनी

Wed, 22 Jan 2020 05:15 PM IST
Trainee Trainee वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

वरिष्ठ अमेरिकी राजनयिक ऐलिस वेल्स ने एक बार फिर 60 अरब डॉलर के चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (सीपीईसी) की आलोचना की और कहा कि इस परियोजना में पारदर्शिता नहीं है तथा इससे पाकिस्तान पर कर्ज का बोझ बढ़ जाएगा।

विज्ञापन


उन्होंने अपनी चार दिवसीय पाकिस्तान यात्रा के दौरान यहां एक कार्यक्रम में कहा कि विश्व बैंक द्वारा प्रतिबंधित कंपनियों को सीपीईसी के ठेके दिए गए हैं। वेल्स दक्षिण एवं मध्य एशिया मामलों की उप विदेश मंत्री हैं।

सीपीईसी सड़क, रेलवे और ऊर्जा परियोजनाओं का एक नियोजित नेटवर्क है, जो चीन के संसाधन संपन्न शिनजियांग उइगुर स्वायत्त क्षेत्र को अरब सागर पर पाकिस्तान के रणनीतिक ग्वादर बंदरगाह से जोड़ता है।
विज्ञापन


वेल्स ने पिछले साल नवंबर में पाकिस्तान से कहा था कि वह सीपीईसी पर चीन से कड़े सवाल करे क्योंकि इससे उसकी अर्थव्यवस्था प्रभावित हो सकती है। समाचार पत्र डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक वेल्स ने कहा कि सीपीईसी में पारदर्शिता नहीं है और चीन के वित्तपोषण से पाकिस्तान पर कर्ज बढ़ रहा है। उन्होंने पाकिस्तान से इस परियोजना पर फिर विचार करने के लिए कहा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें