फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका में कोरोना से पांच लाख मौतें, राष्ट्रपति बाइडन व्हाइट हाउस में मौन रखकर जताएंगे शोक 

Mon, 22 Feb 2021 08:10 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
विज्ञापन
कोरोना वायरस के कारण अमेरिका में पांच लाख लोगों की जान जा चुकी है। (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

अमेरिका में कोरोना वायरस महामारी का कहर जारी है। हाल ही में जारी एक रिपोर्ट के अनुसार यहां कोविड-19 से मरने वालों की संख्या पांच लाख के करीब पहुंच गई है। राष्ट्रपति जो बाइडन सोमवार को कोविड-19 से मरने वालों की याद में व्हाइट हाउस में मौन रखकर शोक प्रकट करेंगे।

जानकारी मिली है कि कोविड-19 से पिछले एक साल में 4,98,000 लोगों की जान गई है, जो मिसौरी के कंसास सिटी की आबादी के बराबर है।

विज्ञापन


जॉन्स हॉपकिंस विश्वविद्यालय द्वारा एकत्र किए गए आंकड़ों के अनुसार अब तक कोविड-19 से हुई मौत की संख्या, 2019 में सांस की बीमारी, पक्षाघात, अल्जाइमर्स फ्लू और निमोनिया से हुई कुल मौतों से अधिक है। अमेरिका के संक्रामक रोग विशेषज्ञ डॉ. एंथोनी फौची ने सीएनएन के एक कार्यक्रम में कहा, “1918 में इन्फ्लुएंजा महामारी के बाद पिछले 102 सालों में हमने ऐसा कुछ नहीं देखा।”

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें