वेनेजुएला के 5000 लोगों को मिला संरक्षण हटाने से कोर्ट का इनकार
दूसरा मामला वेनेजुएला के नागरिकों को अमेरिका में मिलने वाले टेम्पररी प्रोटेक्टेड स्टेटस (टीपीएस) से जुड़ा है। सैन फ्रांसिस्को की अदालत के जज एडवर्ड चेन ने 5,000 वेनेजुएलावासियों को अमेरिका में रहने और काम करने की मंजूरी बरकरार रखी है, जबकि सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में ट्रंप सरकार को टीपीएस खत्म करने की अनुमति दे दी थी।
हालांकि जज चेन ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने जिन लोगों के दस्तावेजों की वैधता 2026 तक बढ़ाई गई है, वे अभी भी अमेरिका में रह सकते हैं। इनका मामला अलग रखा गया है और उनकी अभी निर्वासन की संभावना नहीं है।
ये भी पढ़ें:- US Assault Weapons Ban: क्या प्रतिबंध सांविधानिक? सुप्रीम कोर्ट करेगी फैसला; तीन जजों की पीठ में अलग-अलग राय
अवैध प्रवासियों को निकालने का ट्रंप का वादा
गौरतलब है कि टीपीएस कार्यक्रम उन देशों के नागरिकों को अमेरिका में रहने की अनुमति देता है जहां प्राकृतिक आपदा या राजनीतिक संकट के कारण वापसी सुरक्षित नहीं मानी जाती। जहां डोनाल्ड ट्रंप ने अपने चुनावी वादों में अवैध प्रवासियों को निकालने और प्रवासी नीति को सख्त करने का वादा किया था, जिसके तहत अब बाइडेन सरकार की नीतियों को भी पलटने की कोशिशें जारी हैं।