डिस्ट्रिक्ट ऑफ कोलंबिया के जज जॉन डी. बेट्स ने प्रिंस मोहम्मद को मुकदमे से बचाने के लिए अमेरिकी सरकार के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया। हालांकि जज बेट्स का कहना था कि खाशोगी की हत्या में उनकी संलिप्तता के आरोप विश्वसनीय हैं।
अमेरिकी संघीय न्यायाधीश जॉन डी बेट्स ने सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के खिलाफ पत्रकार जमाल खशोगी की हत्या का मुकदमा खारिज कर दिया है। बाइडन ने जोर देकर कहा था कि क्राउन प्रिंस को इस मामले में मुकदमे से कानूनन छूट हासिल है। बता दें, सऊदी मूल के अमेरिकी पत्रकार जमाल खशोगी की इस्तांबुल के वाणिज्य दूतावास में हत्या का आरोप बिन सलमान पर लगा था।
विज्ञापन
डिस्ट्रिक्ट ऑफ कोलंबिया के जज जॉन डी. बेट्स ने प्रिंस मोहम्मद को मुकदमे से बचाने के लिए अमेरिकी सरकार के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया। हालांकि जज बेट्स का कहना था कि खाशोगी की हत्या में उनकी संलिप्तता के आरोप विश्वसनीय हैं। माना जा रहा है कि अब खशोगी की से संबंधित सभी मामले खत्म हो जाएंगे और अमेरिका व सऊदी अरब के बीच खराब हो रहे रिश्ते भी कायम हो जाएंगे।
वाशिंगटन पोस्ट के एक स्तंभकार खशोगी ने सऊदी अरब के शासक प्रिंस मोहम्मद के कठोर तरीकों की आलोचना करते रहे थे। 2 अक्तूबर 2018 में हुई खशोगी की हत्या के बाद उनके शरीर के टुकड़े तक बरामद नहीं हो सके थे। माना जा रहा है बाइडन प्रशासन के इस फैसले के पीछे एक बड़ा कारण सऊदी अरब का तेल को लेकर अमेरिका पर बनाया गया दबाव काम आया है। उधर, रूसी तेल पर पाबंदी लगाने के बाद अमेरिका सऊदी अरब को दरकिनार नहीं कर सकता था।