फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिकी कांग्रेस के समूह ने किसान आंदोलनों पर कहा, लोकतांत्रिक नियमों का पालन सुनिश्चित करे सरकार

Tue, 09 Feb 2021 03:32 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, वाशिंगटन
विज्ञापन
तरणजीत सिंह संधू
विज्ञापन

भारत में चल रहे किसान आंदोलन के मुद्दे पर चर्चा के बाद अमेरिकी कांग्रेस के शक्तिशाली समूह ‘इंडिया कॉकस’ के नेताओं ने भारत सरकार से लोकतांत्रिक नियमों का पालन सुनिश्चित करने की अपील की है। इसके साथ ही शांतिपूर्ण प्रदर्शनों की अनुमति देने और इंटरनेट तक पहुंच मुहैया करानी चाहिए। वाशिंगटन स्थित भारतीय राजदूत तरनजीत सिंह संधू के साथ बीते हफ्ते वर्चुअल बैठक में इंडिया कॉकस ने यह बात कही।

विज्ञापन


इस चर्चा में इंडिया कॉकस के दो सह-अध्यक्ष कांग्रेस सदस्य ब्रैड शेरमन और स्टीव कैबट और भारतवंशी कांग्रेस सदस्य और कॉकस के उपाध्यक्ष रो खन्ना ने भी हिस्सा लिया। बैठक के दौरान इंडिया कॉकस के नेतृत्व ने दिल्ली में 26 जनवरी को हुई हिंसा की निंदा की। हालांकि, कॉकस ने कृषि सुधारों को लेकर सरकार के नजरिये की सराहना भी की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें