फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: बेटी के 50 से ज्यादा कुत्तों ने बुजुर्ग मां को नोंच-नोंचकर मार डाला, खराब हालत में मिले पालतू जानवर

Tue, 25 Mar 2025 08:17 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

भारत में आवारा कुत्तों द्वारा लोगों की जान लेने की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। अब अमेरिका में भी एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां एक महिला के 50 से ज्यादा पालतू कुत्तों ने उस महिला की बुजुर्ग मां की ही जान ले ली। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के कोलोराडो में एक महिला को 50 से ज्यादा कुत्तों ने नोंच-नोंचकर मार डाला। गौरतलब है कि जिन कुत्तों ने महिला को मारा, वे उस महिला की बेटी के ही पालतू थे। पुलिस ने आरोपी बेटी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि 76 वर्षीय लावॉन हॉफ बीती फरवरी में अपने घर में मृत पाई गईं थी। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो घर में कई कुत्ते खुले घूमते दिखाई दिए। 
विज्ञापन


घर में मिले 54 कुत्ते
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की तो पता चला कि लावॉन हॉफ डिमेंशिया की मरीज थीं और उन्हें 24 घंटे देखभाल की जरूरत थी। इसके बावजूद लावॉन की 47 वर्षीय बेटी जेसिका हॉफ उन्हें अपने पालतू कुत्तों के साथ घर में अकेला छोड़कर बाहर चली गई। घर में बंद कुत्ते आक्रामक हो गए और उन्होंने बुजुर्ग महिला के बेरहमी से हत्या कर दी। जांच के दौरान पुलिस के जेसिका के अन्य घर समेत कुल 54 कुत्ते मिले। गौरतलब है कि पालतू कुत्तों को बड़ी ही खराब स्थिति में रखा गया था और कई कुत्ते बेहद गंदगी वाले हालात में रह रहे थे। जानवर नियंत्रण विभाग के लोगों ने सभी कुत्तों और घर में पिंजरे में बंद कई पक्षियों को जब्त कर लिया और जेसिका को जेल भेज दिया। 

ये भी पढ़ें- US: अमेरिका में भारतीय मूल के व्यक्ति और उसकी बेटी की हत्या, जनरल स्टोर में मारी गईं दोनों को गोलियां
विज्ञापन
विज्ञापन


जेसिका फिलहाल जेल में है और उसे गुरुवार को अदालत में पेश किया जाना है। हालांकि अभी तक अभियोजन पक्ष ने जेसिका के खिलाफ आरोप तय नहीं किए हैं। जेसिका का पक्ष सरकारी बचाव पक्ष द्वारा किया जा रहा है और उन्होंने इस मामले पर फिलहाल कोई भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। 

संबंधित वीडियो

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें