फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US-China Conflict: अमेरिका और चीन के बीच 2025 में होगा महायुद्ध! अमेरिकी वायुसेना जनरल के बयान से दुनिया हैरान

Sun, 29 Jan 2023 08:51 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

अमेरिकी वायुसेना के शीर्ष जनरल माइक मिनिहान ने कहा है कि साल 2025 में अमेरिका और चीन के बीच महायुद्ध छिड़ सकता है। उन्होंने इसके लिए वरिष्ठ अधिकारियों को मेमो भी भेजा है
विज्ञापन
जो बाइडन और शी जिनपिंग - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चीन और अमेरिका के बीच दो वर्ष के अंदर महायुद्ध होने की संभावना जताई जा रही है। अमेरिकी वायुसेना के शीर्ष जनरल के दावे के बाद से दुनिया हैरान हो गई है। जनरल माइक मिनिहान ने कहा है कि साल 2025 में अमेरिका और चीन के बीच महायुद्ध छिड़ सकता है। उन्होंने इसके लिए वरिष्ठ अधिकारियों को मेमो भी भेजा है और कहा है कि चीन की तानाशाही जिस तरह से बढ़ रही है उससे किसी भी वक्त युद्ध छिड़ सकता है। उन्होंने सैन्य अधिकारियों से युद्ध की तैयारी शुरू कर देने के लिए कहा है। 

विज्ञापन


मेरी आशंका गलत हो इसी में भलाई: जनरल माइक मिनिहान
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एयर मोबिलिटी कमांड के प्रमुख जनरल माइक मिनिहान ने कहा कि मैं उम्मीद करता हूं कि जो सोच रहा हूं, वो गलत साबित हो। मेरी आशंका गलत हो इसी में दुनिया की भलाई है। मेरी अंतरआत्मा कहती है कि मैं 2025 में युद्ध के मैदान में लड़ूंगा।

2024 चुनाव के दौरान चीन उठा सकता है फायदा
हालांकि, जनरल के विचार पेंटागन का प्रतिनिधित्व नहीं करते हैं, लेकिन चीन द्वारा ताइवान पर नियंत्रण स्थापित करने के संभावित प्रयास के बाद इस संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। जनरल मिनिहान ने आगे लिखा कि संयुक्त राज्य अमेरिका और ताइवान दोनों 2024 में राष्ट्रपति चुनाव कराएंगे और इसी बीच चीन मौके का फायदा उठाकर ताइवान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई कर सकता है। इसके बाद हालात  इस तरह के भी बन सकते हैं कि 2025 में अमेरिका और चीन के बीच युद्ध की आशंका बढ़ जाए।
विज्ञापन


नैंसी पेलोसी के दौरे से बढ़ गया था तनाव
चीन और अमेरिका के बीच उस समय तनाव और अधिक बढ़ गया जब अमेरिकी सदन की स्पीकर नैंसी पेलोसी (Nancy Pelosi) अगस्त 2022 में ताइवान के दौरे पर पहुंच गई थीं। पेलोसी के ताइवान दौरे पर चीन ने कड़ी आपत्ति जताई थी। चीन ने ताइवान को खुलेआम धमकी दी थी और उसके क्षेत्र में हवाई अभ्यास भी किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें