फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Czech: नाटो के पूर्व जनरल पेट्र पावेल बने चेक गणराज्य के नए राष्ट्रपति, चुनाव जीतते ही यूक्रेन पर दिया बयान

Sun, 29 Jan 2023 07:59 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, प्राग

सार

उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) सैन्य समिति के पूर्व अध्यक्ष पेट्र पावेल शनिवार को चेक गणराज्य के नए राष्ट्रपति बन गए। 
विज्ञापन
चेक गणराज्य के नए राष्ट्रपति पेट्र पावेल - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) सैन्य समिति के पूर्व अध्यक्ष पेट्र पावेल शनिवार को चेक गणराज्य के नए राष्ट्रपति बन गए। पेट्र पावेल ने अपने प्रतिद्वंदी और विवादास्पद  राष्ट्रपति मिलोस जमैन को बदलने के लिए एक रन-ऑफ वोट में अरबपति लेडी बैबिस को हरा दिया। सांख्यिकी कार्यालय के अनुसार पावेल को 58 प्रतिशत से अधिक वोट मिले। जीत के बाद पावेल ने लोगों का धन्यवाद किया और कहा कि आप सभी ने वोट देकर लोकतंत्र का सम्मान किया और इस देश की परवाह की। 

विज्ञापन


पावेल ने यूक्रेन की सहायता करने वाले देशों का किया समर्थन
पावेल यूरोपीय संघ और नाटो के मुखर समर्थक रहे हैं, चेक गणराज्य के भविष्य को उनकी सदस्यता से अभिन्न रूप से जोड़कर देखते हैं। पावेल ने बार-बार रूस के साथ संघर्ष के दौरान यूक्रेन को सैन्य और मानवीय सहायता प्रदान करने वाले  देशों के लिए अपना समर्थन व्यक्त किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें