अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टैरिफ को लेकर फिर अहम टिप्पणी की है। उन्होंने कहा, अभी टैरिफ लागू नहीं हुए हैं। चीन अभी बहुत खराब स्थिति में है। चीन में उन्हें बहुत नुकसान हो रहा है, ये जानकर उन्हें काफी दुख हुआ है।
पारस्परिक टैरिफ को लेकर हो रहे संघर्ष के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक और अहम टिप्पणी की है। उन्होंने कहा, शायद एक समय ऐसा आएगा, जब अमेरिका और चीन एक साथ मिलकर काम करेंगे। ट्रंप ने वाशिंगटन में कैबिनेट मीटिंग के दौरान कहा, 'अभी टैरिफ़ लागू नहीं हुए हैं। मुझे पता है कि चीन अभी बहुत खराब स्थिति में है। मैं नहीं चाहता कि चीन के साथ ऐसा हो। मुझे यह सुनकर वाकई दुख हुआ कि चीन में उन्हें बहुत नुकसान हो रहा है।'
विज्ञापन
भविष्य में चीन के साथ काम करने की उम्मीद
बकौल ट्रंप, चीन दुनिया की सबसे बड़ी समुद्री नावें भेज रहा है। इनकी मदद से माल ढुलाई हो रही है। ऐसा होते किसी ने पहले कभी नहीं देखा। नावों को वापस लौटाया जा रहा है, क्योंकि 145 फीसदी टैक्स के कारण उन्हें माल नहीं चाहिए। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, शायद एस समय ऐसा आएगा, जब वे चीन के साथ मिलकर काम करेंगे।
दो हफ्ते पहले अमेरिका ने चीन पर बढ़ाई सख्ती
बता दें कि बीते 16 अप्रैल को अमेरिका ने चीन पर सख्ती बढ़ाई थी। चीन को अमेरिका पर अपनी जवाबी कार्रवाइयों के कारण 245 प्रतिशत तक टैरिफ का सामना करना पड़ रहा है। यह जानकारी तब सामने आई जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने आयातित खनिजों और उससे बने उत्पादों पर अमेरिकी निर्भरता के कारण पैदा हुई जोखिमों की जांच के लिए एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए।
ट्रंप की ओर से जवाबी टैरिफ के एलान के बाद शुरू हुआ टैरिफ वॉर
विज्ञापन
दस्तावेज में ट्रम्प के उस दावे का हवाला दिया गया है कि "विदेशी महत्वपूर्ण खनिजों पर अत्यधिक निर्भरता" और उनके खराब उत्पाद अमेरिकी रक्षा क्षमताओं, बुनियादी ढांचे के विकास और तकनीकी नवाचार को खतरे में डाल सकते हैं। आदेश में कहा गया है कि ट्रम्प ने सभी देशों पर 10 प्रतिशत टैरिफ लगाया है और उन देशों पर पारस्परिक रूप से उच्च टैरिफ लगाए हैं जिनके साथ अमेरिका का व्यापार घाटा सबसे अधिक है।
संबंधित वीडियो--