फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

China: पीपुल्स लिबरेशन आर्मी का शीर्ष जनरल चीन की संसद से बर्खास्त, अनुशासनहीनता का लगा था आरोप

Wed, 30 Apr 2025 11:04 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग।

सार

China: पीएलए के शीर्ष जनरल मिया हुआ को नेशनल पीपुल्स कांग्रेस (एनपीसी) से बर्खास्त कर दिया गया है। वह चीन के केंद्रीय सैन्य आयोग के सदस्य और सबसे युवा जनरल थे। उनके खिलाफ अनुशासनहीनता के गंभीर आरोपों की जांच की जा रही थी और उन्हें शी जिनपिंग के फिर से सत्ता संभालने के बाद से बर्खास्त होने वाला दूसरा शीर्ष अधिकारी बताया जा रहा है।
विज्ञापन
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के एक शीर्ष जनरल को नेशनल पीपुल्स कांग्रेस (एनपीसी) से बर्खास्त कर दिया गया है। एनपीसी की स्थायी समिति की बैठक के बाद एक बयान जारी किया, जिसमें बताया गया कि मिया हुआ को संसद से बर्खास्त कर दिया गया है। हांगकांग स्थित साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट ने बुधवार को अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी। 

विज्ञापन

 
मिया पीएलए में सबसे युवा जनरल हैं। वह चीन के ताकतवार केंद्रीय सैन्य आयोग (सीएमसी) के सदस्य भी हैं। सीएमसी की अध्यक्षता राष्ट्रपति शी जिनपिंग करते हैं। यह चीनी सेना की शीर्ष कमांड है। मिया सीएमसी के राजनीतिक कार्य विभाग के निदेशक भी रहे, जो कम्युनिस्ट पार्टी के सिद्धांत और सेना में कर्मियों के तबादले को संभालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। 

ये भी पढ़ें: दहशत में पड़ोसी देश की नौसेना सतर्क, हवाई क्षेत्र प्रतिबंधित; हमले की आशंका से सहमा पाकिस्तान
विज्ञापन

  
चीन के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल वू कियान ने नवंबर में मीडिया से बातचीत में पुष्टि की थी कि मिया को निलंबित किया गया है और उनके खिलाफ अनुशासनहीनता के गंभीर आरोपों की जांच की जा रही हैं। 2012 में शी जिनपिंग के सत्ता संभालने के बाद से कई शीर्ष सैन्य अधिकारियों को निलंबित किया गया या उन्हें भ्रष्टाचार के मामलों में जांच का सामना करना पड़ा है। इनमें दो रक्षा मंत्री भी शामिल हैं। 

शी जिनपिंग ने कई बार पीएलए के नेताओं से कहा है कि वे पार्टी के प्रति पूरी तरह वफादार रहें। मिया सीएमसी से बर्खास्त होने वाले दूसरे सदस्य हैं, जबसे 2022 में शी ने फिर से सत्ता संभाली। पहले जो व्यक्ति बर्खास्त हुए थे, वह रक्षा मंत्री ली शांगफू थे। उन्होंने अक्तूबर 2023 में बर्खास्त किया गया था। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: इस्राइल ने गाजा पर किया जोरदार हमला, 12 लोगों की मौत; तीन बच्चे भी शामिल

मिया ने सेना में शामिल होने से पहले फुजियान प्रांत में पार्टी कार्यों में भाग लिया था। शी के सत्ता में आने के बाद उनका करियर तेजी से आगे बढ़ा और उन्हें चीनी नौसेना में राजनीतिक आयुक्त के रूप में भूमिका मिली और बाद में पीएलए के सबसे युवा एडमिरल बन गए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें