ट्रंप ने कहा कि वाशिंगटन और बीजिंग कई मुद्दों पर सहमत हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका तुरंत प्रभाव से फेंटेनिल की अमेरिका में तस्करी को लेकर लागू किए गए टैरिफ को हटा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि चीन ने अमेरिका से बड़ी मात्रा में सोयाबीन खरीदने का वादा किया है।
ताइवान पर नहीं हुई ट्रंप-जिनपिंग के बीच चर्चा
अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि उनकी बातचीत में ताइवान का मुद्दा नहीं उठा। गौरतलब है कि चीन हमेशा से ताइवान पर दावा करता रहा है, हालांकि अमेरिका चीन की मुख्य भूमि से दूर इस द्वीप की स्वायत्तता का समर्थन करता आया है। ऐसे में माना जा रहा था कि चीनी राष्ट्रपति ताइवान के मुद्दे को ट्रंप के सामने उठाएंगे।