फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

China-US: साई इंग वेन के वॉशिंगटन दौरे से चिढ़ा ड्रैगन, ताइवान स्ट्रेट में चीन और अमेरिका के पोत आमने-सामने

Thu, 06 Apr 2023 08:06 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग

सार

ताइवान की राष्ट्रपति के हाईप्रोफाइल अमेरिका दौरे ने चीन की नींद उड़ा दी है। राष्ट्रपति साई इंग वेन ने अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष केविन मैकार्थी से मुलाकात की। इसके बाद ताइवान स्ट्रेन में चीन और अमेरिका के विमान वाहक पोत ने ताकत का प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन
चीन और ताइवान - फोटो : Agency (File Photo)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष के साथ ताइवान की राष्ट्रपति साई इंग-वेन की वाशिंगटन में हुई बैठक के बाद तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। चीन और अमेरिका ने ताइवान जलडमरूमध्य (स्ट्रेट) में विमान वाहक पोत तैनात करके अपनी नौसैनिक ताकत का प्रदर्शन किया है।

विज्ञापन


ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने कहा, शेदोंग विमान वाहक पोत के साथ एक चीनी नौसेना बेड़ा बाशी चैनल से गुजरा। यह विमान वाहक ताइवान के दक्षिण-पूर्व में पानी तक पहुंचने से पहले द्वीप और फिलीपींस के बीच चला। 
 
हांगकांग स्थित 'साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट' ने गुरुवार को खबर दी कि विमान वाहक पश्चिमी प्रशांत क्षेत्र में अपने पहले युद्धाभ्यास की ओर बढ़ रहा था। ताइवान के रक्षा मंत्री चिउ कुओ-चेंग ने कहा कि यूएसएस निमित्ज विमानवाहक पोत (अमेरिकी नौसेना का) पूर्वी ताइवान से करीब 400 समुद्री मील (740.8 किलोमीटर) की दूरी पर तैनात है।
विज्ञापन


खबर के मुताबिक चेंग ने कहा, हम निश्चित रूप से यह नहीं कह सकते कि (निमित्ज) शेदोंग के कारण वहां था, हालांकि, यह उसी तरह वहां हो सकता है जिस तरह से वह (शेदोंग विमानवाहक) वहां था।

यह भी पढ़ें: Taiwan President's US visit: ताइवानी राष्ट्रपति की अमेरिका यात्रा से चीन नाराज, व्हाइट हाउस ने कही ये बड़ी बात

साई ईंग-वेन की अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष केविन मैकार्थी के साथ गुरुवार को बैठक हुई। बीजिंग बार-बार चेतावनी देता रहा है कि वाशिंगटन को इस क्षेत्र में आगे नहीं बढ़ना चाहिए। यह किसी अमेरिकी अधिकारी और द्वीप के नेता के बीच दूसरी हाई-प्रोफाइल बैठक थी।

आठ महीने पहले अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की तत्कालीन स्पीकर नैन्सी पेलोसी ने बीजिंग की रेडलाइन को नजरअंदाज करते हुए ताइवान का दौरा किया था। इसके बाद चीन ताइवान जलडमरूमध्य में एक बड़ा नौसैनिक बेड़ा खड़ा कर दिया था और द्वीप के ऊपर मिसाइलें दागीं थीं। 
विज्ञापन


पेलोसी के उत्तराधिकारी केविन मैकार्थी की इस बार वाशिंगटन में साई के साथ बैठक को लेकर अपनी नाराजगी जताने करने के लिए चीन ने एक बार फिर इसी तरह की कार्रवाई की तैयारी कर रहा है।  चीन ताइवान के पूर्व राष्ट्रपति मा यिंग-जेउ का समर्थन करता है, क्योंकि वह बीजिंग समर्थक राजनेता हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें