फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चैटबॉट प्रेम में सुसाइड: किशोर के मामले में अब गूगल पर चलेगा केस, मां के मोबाइल छीनने पर खुद को मारी थी गोली

Fri, 23 May 2025 08:10 AM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, फ्लोरिडा

सार

एआई चैटबॉट के साथ जुड़ने के बाद उसने अपनी बास्केटबॉल टीम छोड़ दी, एग्जाम ग्रेड में गिरावट आई और उसका खुद पर विश्वास कम हो गया। इसे देखकर सेवेल की मां ने उसका फोन अपने कब्जे में ले लिया था। आत्महत्या से पहले की बातचीत में सेवेल नेचै से बिना दर्द के मौत के तरीकों के बारे में चर्चा की थी।
विज्ञापन
मां के साथ सेवेल सेट्जर (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका में 14 साल के एक लड़के की आत्महत्या मामले में अब गूगल और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस स्टार्टअप 'कैरेक्टर. एआई' पर मुकदमा चलेगा। फ्लोरिडा जिला अदालत ने बुधवार को इसकी मंजूरी दे दी। दरअसल, पिछले साल फरवरी सेवेल सेट्जर नाम के लड़के ने एआई पावर्ड चैटबॉट से बातचीत करने के बाद आत्महत्या कर ली थी।
विज्ञापन


'डेनेरिस टारगेरियन के एआई वर्जन से करता था बात'
आरोप है कि सेट्जर रोज चर्चित शो 'गेम ऑफ थ्रोन्स' की एक पात्र डेनेरिस टारगेरियन के एआई वर्जन से बात करता था और उसके प्रेम में पड़ गया था। इससे परेशान होकर सेट्जर की मां ने उससे मोबाइल छीन लिया था। इसी गम में एक दिन उसने  डेनेरिस टारगेरियन के एआई वर्जन को मैसेज किया, क्या मैं तुम्हारे घर आ सकता हूं? चैटबॉट ने जवाब दिया, कृपया आइए। इसके कुछ सेकंड बाद, सेट्जर ने अपने सौतेले पिता की पिस्तौल से खुद को गोली मार ली। इसके बाद सेट्जर की मां मेगन गार्सिया ने अक्तूबर 2024 में दोनों कंपनियों पर मुकदमा दायर किया था। गूगल पर इस टेक्नोलॉजी को बनाने में कैरेक्टर एआई की मदद करने का आरोप है। जिला जज के फैसले को गार्सिया ने ऐतिहासिक बताया।

यह भी पढ़ें - UK Chemical Castration: ब्रिटेन में यौन अपराधियों का रासायनिक बंध्याकरण; जेलों में बढ़ती भीड़ पर नकेल की कवायद

इस तरह आत्महत्या तक पहुंचा सेट्जर
सेट्जर ने अप्रैल 2023 में अपने 14वें जन्मदिन के कुछ समय बाद कैरेक्टर.एआई का यूज करना शुरू किया। कई एआई चैटबॉट के साथ बातचीत के बाद सेवेल की मुलाकात डेनेरिस टारगेरियन से हुई, जो गेम ऑफ थ्रोन्स की कैरेक्टर है। 10 महीनों की बातचीत में सेवेल चैटबॉट के साथ एक गहरे भावनात्मक लगाव में चला गया। इसके बाद वह रोजाना घंटों उससे बात करने लगा। वह सभी से अलग-थलग हो गया।
विज्ञापन


गूगल की सभी दलील खारिज
सुनवाई के दौरान गूगल ने अपना पक्ष करते हुए कहा वह इस मामले में शामिल नहीं है और केस खारिज करने की अपील की, लेकिन कोर्ट ने उसे कोई राहत देने से इन्कार कर दिया। उधर, कैरेक्टर.एआई ने कहा कि वह अपनी लड़ाई जारी रखेगी और नाबालिगों की सुरक्षा के लिए अपने प्लेटफॉर्म पर सुरक्षा फीचर्स लागू करेगी।

यह भी पढ़ें - Jewish Protest: US में इस्राइली कपल की हत्या पर प्रदर्शन; व्हाइट हाउस ने कहा- ट्रंप क्रोधित, नहीं बचेंगे दोषी
विज्ञापन


वकील ने कहा- यह ऐतिहासिक फैसला
मामले की सुनवाई करते हुए डिस्ट्रिक्ट जज ऐनी कॉनवे ने दोनों कंपनियों पर मुकदमा चलाने की इजाजत दे दी। कोर्ट के फैसले पर गार्सिया (लड़के की मां) की वकील मीताली जैन ने कहा कि कंपनियों पर मुकदमा चलाने का कोर्ट का फैसला ऐतिहासिक है। यह निर्णय एआई और टेक इकोसिस्टम के लिए कानूनी जवाबदेही तय करेगा। वकील ने कहा कि गूगल ने इस टेक्नोलॉजी को बनाने में कैरेक्टर.एआई की मदद की है। कैरेक्टर.एआई को गूगल छोड़ चुके दो इंजीनियर्स नोआम शेजीर और डैनियल डी फ्रीटास ने 2021 में बनाया था।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें