फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bangladesh: 'बांग्लादेश में दिसंबर तक होंगे चुनाव', सेना प्रमुख बोले- निर्वाचित सरकार ही ले सकती है सही फैसले

Fri, 23 May 2025 07:39 AM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका

सार

Bangladesh Chief of Army Staff: बांग्लादेश में सब कुछ ठीक नहीं है। वहीं देश के सेना प्रमुख जनरल वकार-उज-जमान ने इस साल दिसंबर तक चुनाव कराने की इच्छा जताई है। इसके साथ ही उन्होंने 'भीड़ के हिंसा' पर कहा, सेना अब कानून-व्यवस्था पर सख्त रुख करेगी।
विज्ञापन
एडमिरल दिनेश त्रिपाठी के साथ बांग्लादेश के सेना प्रमुख जनरल वकर-उज-जमान (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांग्लादेश की मौजूदा सियासी अशांति और अंतरिम सरकार की ओर से अगले संसदीय चुनावों के लिए स्पष्ट रोडमैप की घोषणा में नाकामी के बीच, देश के सेना प्रमुख जनरल वकार-उज-जमान ने इस साल दिसंबर तक चुनाव कराने की इच्छा जताई है। सेना प्रमुख ने अंतरिम सरकार से कहा है कि सिर्फ निर्वाचित सरकार ही देश के भविष्य की दिशा निर्धारित करने संबंधी फैसले ले सकती है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Pakistan: इमरान खान का जनरल आसिम मुनीर पर करारा तंज, 'फील्ड मार्शल नहीं, खुद को राजा घोषित करना चाहिए था'

जनरल वकार-उज-जमान ढाका छावनी के सेना परिसर में अधिकारियों को संबोधित करते हुए कुछ अन्य मुद्दों का भी जिक्र किया, जिनमें म्यांमार के रखाइन प्रांत में मानवीय गलियारा भी शामिल है। मोहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार इस गलियारे का समर्थन कर रही है, जबकि सेना प्रमुख का कहना है कि इस पर निर्वाचित सरकार ही निर्णय ले सकती है। दैनिक 'प्रोथोम अलो' ने उनके हवाले से कहा, इस मामले पर उनकी स्थिति पहले जैसी ही है।
विज्ञापन


कई दलों ने दिसंबर तक चुनाव कराने की मांग
एक निर्वाचित सरकार को देश के भविष्य की दिशा निर्धारित करने का अधिकार है। रिपोर्ट के मुताबिक, पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया की बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) समेत कई राजनीतिक दल दिसंबर तक संसदीय चुनाव कराने की मांग कर रहे हैं। हालांकि, नेशनल सिटिजन्स पार्टी (एनसीपी), जो छात्रों की तरफ से संचालित एक नई पार्टी है, जिसके कारण शेख हसीना को पीएम पद से हटाया गया, चुनावों से पहले बुनियादी सुधार चाहती है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Illegal Migrants: '2300 से अधिक अवैध प्रवासियों की राष्ट्रीयता को सत्यापित करें', बांग्लादेश से बोला भारत

अंतरिम सरकार में सब कुछ ठीक नहीं- सेना
सेना प्रमुख के बयान के बाद अंतरिम सरकार के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार खलीलुर रहमान ने कहा, मैं स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि किसी भी तरह के गलियारे की बात हमने किसी से नहीं की है। जबकि सेना प्रमुख ने अंतरिम सरकार के प्रशासन को आड़े हाथों लेते हुए कहा, सरकार में कुछ विदेशी लोग गैर-जिम्मेदाराना काम कर रहे हैं। सेना और सरकार के बीच ऐसी बातें बताती हैं कि बांग्लादेश में सब कुछ ठीक नहीं है। बांग्लादेश के सेना प्रमुख ने 'भीड़ के हिंसा' पर कहा, सेना अब कानून-व्यवस्था पर सख्त रुख करेगी। संगठित भीड़ के नाम पर अराजकता या हिंसा अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें