फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिकी संसद में हिंसा: कट्टर ट्रंप समर्थक थीं एश्ली, वायुसेना अधिकारी भी रहीं

Fri, 08 Jan 2021 03:34 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, वाशिंगटन

सार

  • बिल्डिंग में सुरक्षाकर्मियों से घिरे क्षेत्र में खिड़की से कूद कर घुसने की कोशिश में जान गंवाई।
  • प्रत्यक्षदर्शियों ने घटना का वीडियो बनाया और बताया हिंसा करने या हथियार लेकर नहीं आई थीं मृतक।
विज्ञापन
ट्रंप समर्थक एश्ली बाबित (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter@JustSumGuy176
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के ट्रंप समर्थक मैगा (मेक अमेरिका ग्रेट अगेन) भीड़ द्वारा कैपिटल बिल्डिंग के भीतर किए हंगामे में जिन चार लोगों की मौत हुई, उनमें अमेरिकी वायुसेना की पूर्व अधिकारी एश्ली बाबित भी शामिल हैं। 35 साल की एश्ली कैपिटल में सुरक्षाकर्मियों द्वारा रोके गए क्षेत्र में टूटी खिड़की से दाखिल होने का प्रयास कर रहीं थी, उसी समय उनकी गर्दन पर गोली लगी और वे खून से लथपथ हो नीचे गिर गईं।

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शी जॉन सुलिवन ने घटना के बाद का वीडियो बनाया जिसमें एश्ली खून में लथपथ दिखीं। घायल एश्ली को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। सुलिवन के अनुसार एश्ली के पास हथियार नहीं था, न ही वे हिंसा में शामिल थीं, केवल भीतर दाखिल होने की कोशिश में मारी गईं। उस दौरान कई प्रदर्शनकारी सुरक्षाकर्मियों को चिल्लाकर भीतर दाखिल होने देने की मांग कर रहे थे। सुलिवन के अनुसार उन्होंने गोली चलने से पहले पुलिस के हाथ में गन देखी तो प्रदर्शनकारियों को चिल्लाकर आगाह किया था कि अंदर मत जाओ, गोली चल सकती है। ट्रंप समर्थक नहीं माने।


पीछे से मारी गोली
एक अन्य वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि बंद गलियारे के दरवाजे व खिड़की पर जमा लोगों के पीछे हथियार बंद पुलिसकर्मी पहुंच रहे हैं, उसके पास खिड़की तोड़कर एश्ली भीतर दाखिल हो रही हैं। उसी समय गोली चलने की आवाज आती है और एश्ली नीचे गिरती हैं। फिर भी प्रत्यक्षदिर्शियों ने यह पक्के तौर पर बताने से इनकार किया कि एश्ली को पुलिस की ही गोली लगी। वहां सिर्फ पुलिसकर्मियों के हाथ में बंदूकें थी।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर लिखा था - ‘हमें कोई नहीं रोक सकेगा’
एश्ली के पति ने बताया कि वे वायुसेना में उच्च सुरक्षा अधिकारी थीं। फिलहाल वे सैन डियागो में कारोबार कर रही थीं। वे अपने मित्र-रिश्तेदारों व सोशल मीडिया में कट्टर देशभक्त व ट्रंप समर्थक के रूप में पहचानी जाती थीं। एश्ली ने मंगलवार को प्रदर्शन में शामिल होने की बात सोशल मीडिया पर जाहिर कर लिखा था ‘हमें कोई नहीं रोक सकेगा, वे बार-बार कोशिश करते रहे, लेकिन तूफान आ चुका है, यह 24 घंटे में वाशिंगटन डीसी में उतरेगा। अंधेरे से उजाले की ओर।’

खुद वामपंथी हैं प्रत्यक्षदर्शी सुलिवन
अनूठी बात सामने आई कि सुलिवन वामपंथी संगठन ‘इन्सर्जेंस यूएसए’ (विद्रोही अमेरिका) के संस्थापक हैं। वे ट्रंप समर्थकों के साथ कैपिटल में क्या कर रहे थे? यह साफ नहीं हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें