फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका ने राजदूत कैली क्राफ्ट का ताइवान दौरा किया रद्द

Thu, 14 Jan 2021 01:22 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, वाशिंगटन/ताइपे
विज्ञापन
US Taiwan flage
विज्ञापन

अमेरिका ने अपनी संयुक्त राष्ट्र में मौजूद राजदूत कैली क्राफ्ट का ताइवान दौरा अचानक रद्द कर दिया है। चीनी विरोध के चलते अहम माने जा रहे इस दौरे को लेकर माना जा रहा है कि ट्रंप प्रशासन ने यह कदम सत्ता हस्तांतरण के चलते यह कदम उठाया गया है। उनके साथ विदेश मंत्री माइक पोम्पियो के बेल्जियम दौरे समेत सभी वरिष्ठ अधिकारियों के अन्य दौरे रद्द कर दिए गए हैं।

विज्ञापन


कैली क्राफ्ट का ताइवान दौरा बुधवार से तीन दिन का था जिसे लेकर चीन ने कड़ी चेतावनी दी थी। हालांकि चीन ने केली का दौरा रद होने पर कुछ कहने से इनकार किया है। ताइवान मामलों के प्रवक्ता झू फेंगलिन ने कहा, हमारा रुख एकदम स्पष्ट है कि हम अमेरिका-ताइवान के बीच सभी तरह के आदान-प्रदान का विरोध करते हैं।

अमेरिकी सत्ता में आने के बाद ट्रंप प्रशासन इस द्वीपीय क्षेत्र के साथ संबंधों को बढ़ावा दे रहा था। हालांकि ताइवान को अपना क्षेत्र मानने वाले चीन को अमेरिका का यह रवैया पसंद नहीं है। वह इसे अपने अंदरूनी मामलों में दखल मानता है। ताइवान की सरकार ने अमेरिका के इस फैसले के लिए समझ और सम्मान के साथ अफसोस भी जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें