फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति के गले में कुत्ते का पट्टा डालकर टहला रही थी महिला, पुलिस ने ठोका भारी जुर्माना

Thu, 14 Jan 2021 12:39 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, क्यूबेक
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

कोरोना काल में दुनियाभर से ऐसी खबरें आती हैं जो सोशल मीडिया पर खासा वायरल हो जाती हैं, अब एक खबर कनाडा के क्यूबेक राज्य से है जहां एक महिला ने कोरोना वायरस की पाबंदियों से बचने के लिए पति को गले में कुत्ते का पट्टा डालकर टहलाने ले गई।

विज्ञापन


लेकिन इस महिला की हरकत पुलिस की नजरों ने नहीं बच सकी और महिला के साथ उसके पति पर भारी भरकम जुर्माना लगाया। सोशल मीडिया पर महिला के इस अजीबोगरीब प्रयोग का खूब मजाक उड़ रहा है।

दरअसल, हुआ ये कि शनिवार की रात एक महिला अपने पति तो टहलाने क्यूबेक की सड़कों पर ले गई। लेकिन वहां कोरोना संक्रमण को देखते हुए रात के आठ बजे से करीब पांच बजे तक कर्फ्यू लगाया गया है, वहीं कुछ चीजों को छूट दी गई है, इसमें कुत्ता टहलाना शामिल है।
विज्ञापन


महिला जब अपने पति को गले में कुत्ते की रस्सी डालकर टहलाने ले जा रही थी तो पुलिस उसे पकड़ा और सवाल किया तो उसने अपने पति की तरफ इशारा किया और कहा कि वह कुत्ते को घुमाने ले जा रही है।

लेकिन पुलिस ने उसकी एक न सुनी और उस पर और उसके पति पर करीब 87-87 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। पुलिस ने कहा कि जोड़े ने पुलिस से सहयोग नहीं किया जिस कारण उन पर जुर्माना लगाया गया।

गौरतलब है कि कोरोना वायरस के कारण दुनियाभर में सरकारों ने कुछ पाबंदियां लगा रखी हैं जिससे लोगों को कोरोना से बचाया जा सके, लेकिन लोग अपनी अजीब हरकतों से बाज नहीं आते। ऐसे में पुलिस उनको अच्छे से सबक सिखाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें