फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: अफगानिस्तान के साथ संघर्ष पर अमेरिका ने पाकिस्तान को दी नसीहत, वेदांत पटेल बोले- आप थोड़ा संयम बरतें

Tue, 19 Mar 2024 05:30 AM IST
यशोधन शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

पाकिस्तान के इस हवाई हमलों के बारे में पूछे जाने पर वेदांत पटेल ने जवाब दिया, 'हमने रिपोर्टें देखी हैं कि पाकिस्तान ने शनिवार को खैबर पख्तूनख्वा में एक सैन्य चौकी पर हुए हमले के जवाब में अफगानिस्तान में हवाई हमले किए हैं। 
विज्ञापन
वेदांत पटेल, अमेरिकी विदेश विभाग के प्रधान उप प्रवक्ता - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अफगानिस्तान में पाकिस्तान के हवाई हमलों पर अमेरिका ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। अमेरिका ने तालिबान से यह सुनिश्चित करने का आह्वान किया है कि अफगान धरती से आतंकवादी हमले शुरू नहीं किए जाएं, साथ ही पाकिस्तान से भी संयम बरतने का आग्रह किया। उनसे कहा कि आतंकवाद विरोधी प्रयासों में नागरिकों को नुकसान न पहुंचे। 

विज्ञापन


एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए, अमेरिका के विदेश विभाग के प्रधान उप प्रवक्ता वेदांत पटेल ने मंगलवार को तालिबान से यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया कि आतंकवादी हमले अफगान धरती से शुरू नहीं किए जाएं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि अमेरिका यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि अफगानिस्तान उन आतंकवादियों के लिए सुरक्षित पनाहगाह न बने जो अमेरिका और उसके सहयोगियों को नुकसान पहुंचाना चाहते हैं। 

पाकिस्तान के इस हवाई हमलों के बारे में पूछे जाने पर वेदांत पटेल ने जवाब दिया, 'हमने रिपोर्ट देखी हैं कि पाकिस्तान ने शनिवार को खैबर पख्तूनख्वा में एक सैन्य चौकी पर हुए हमले के जवाब में अफगानिस्तान में हवाई हमले किए हैं। हमें पाकिस्तान में हमले के दौरान जानमाल की हानि और अफगानिस्तान में हमले के दौरान नागरिकों की जान जाने पर गहरा अफसोस है।'
विज्ञापन


अफगानिस्तान को जिम्मेदार न ठहराएं
अफगानिस्तान के प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद ने पाकिस्तान से कहा कि वह अपनी समस्याओं और हिंसक घटनाओं पर काबू पाने में विफलता के लिए अफगानिस्तान को जिम्मेदार ठहराना बंद करे। उन्होंने कहा, पाकिस्तान लगातार आक्रामक हरकतें करता रहा है। जबकि अफगानिस्तान के सीमावर्ती इलाकों में उसकी सेना जानबूझकर हमारे नागरिकों पर हमले करती है।

दोनों देशों ने एक-दूसरे पर लगाए आरोप
पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने कहा, पिछले दो वर्षों में हमने आतंकी गुटों की मौजूदगी पर अफगानिस्तान की सरकार को कई बार गंभीर चिंताओं से अवगत कराया। लेकिन वह नहीं माना और ताजा हमला शनिवार को एक सैन्य चौकी पर किया, जिसमें 7 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए। पाकिस्तानी सेना ने कहा, आतंकवाद को अफगानिस्तान का पूर्ण समर्थन और सहायता प्राप्त है। उधर, तालिबान रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसके सुरक्षा बलों ने हवाई हमलों के जवाब में सीमा पर पाकिस्तानी सैनिकों को निशाना बनाया। तालिबान के विदेश मंत्रालय ने हमलों की निंदा करने के लिए पाकिस्तान मिशन के प्रमुख को तलब भी कर लिया। तालिबान ने कहा, पाकिस्तान अपनी गलतियां छिपाने के लिए हरकतें कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें