फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तनाव बढ़ता देख अमेरिका की अपील, भारत-पाकिस्तान सैन्य कार्रवाई जैसा कदम न उठाएं, तत्काल बातचीत करें

Thu, 28 Feb 2019 09:03 AM IST
रचना शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
US President Donald Trump - फोटो : PTI
विज्ञापन
भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ने की आशंका को देखते हुए अमेरिका ने भारत और पाकिस्तान को सैन्य कार्रवाई जैसे कदम नहीं उठने और संयम बरतने की अपील की है। अमेरिका ने कहा है कि दोनों देश हालात को सामान्य बनाने के लिए तत्काल कदम उठाएं। साथ ही पाकिस्तान से कहा है कि वह अपने यहां पनप रहे आतंकवादियों को पनाह देना बंद करे। 
विज्ञापन




बता दें कि 14 फरवरी को पुलवामा में हुए एक आत्मघाती हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे। हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने ली थी।
विज्ञापन


न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक अमेरिकी विदेश विभाग ने कहा, "अमेरिका ने भारत और पाकिस्तान को सीमा पार सैन्य गतिविधि को रोकने और स्थिरता की वापसी के लिए अपील की है। दोनों पक्षों से अपील करते हैं कि स्थिति को सामान्य बनाने के लिए सीधी बातचीत समेत अन्य कदम तत्काल उठाएं। सैन्य गतिविधि जारी रहने पर स्थिति और खराब होगी। 

अमेरिकी राज्य विभाग ने यह भी कहा, "हाल ही में भारत के सीआरपीएफ हुए पर हमले, जैसे सीमा पार आतंकवाद क्षेत्र की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बने हुए हैं। हम पाकिस्तान से फिर से अपील करते हैं कि वह संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रति अपनी प्रतिबद्धताओं का पालन करते हुए आतंकवादियों के सुरक्षित पनाहगाह बनना छोड़े और धन तक उनकी पहुंच को रोके।" 
विज्ञापन

 


पुलवामा में हुए आतंकी हमले के 12 दिनों बाद 26 फरवरी मंगलवार को भारत ने पाकिस्तान के बालाकोट में जैश के आतंकी प्रशिक्षण शिविर पर हमला कर 325 आतंकवादी और आतंकियों के ट्रेनर का सफाया कर दिया। घटना के बौखलाए पाकिस्तानी वायुसेना 27 फरवरी बुधवार को भारतीय वायुसीमा में घुस आई और भारतीय वायुसेना ने उसे खदेड़ा और एक पाक विमान मार गिराया। बुधवार को पाकिस्तान ने दावा किया कि उसने पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र में दो भारतीय लड़ाकू जेट विमानों को मार गिराया और एक पायलट को गिरफ्तार कर लिया। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें