नागरिकता के मुद्दे पर अमेरिकी राष्ट्रपति का बयान
- फोटो : amar ujala graphics
कुछ मामलों में जन्मजात नागरिकता को समाप्त करना होगा
ट्रंप ने कहा, 'हम जिन मामलों के बारे में बात कर रहे हैं उनमें से कुछ में जन्मजात नागरिकता को समाप्त करना होगा, जो अब सामने आ रहा है वह गुलामों के बच्चों से जुड़ा मामला है। इसका उन लोगों से कोई लेनादेना नहीं था जो सिस्टम को धोखा देने और छुट्टी मनाने के लिए अमेरिका आने की कोशिश कर रहे थे।'
नागरिकता के मुद्दे पर अमेरिकी राष्ट्रपति का बयान
- फोटो : amar ujala graphics
नागरिकता के मुद्दे पर अमेरिकी राष्ट्रपति का बयान
- फोटो : amar ujala graphics
जनता ने रिपब्लिकन पार्टी को रिकॉर्ड संख्या में वोट दिया
उन्होंने बीते साल नवंबर में मिली अभूतपूर्व चुनावी जीत का भी जिक्र किया। ट्रंप ने कहा, जनता ने रिपब्लिकन पार्टी को रिकॉर्ड संख्या में वोट दिया था, लेकिन अमेरिकी अदालत का आदेश लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा था... हम पर पूरे 20वीं सदी में जारी किए गए राष्ट्रव्यापी निषेधाज्ञाओं से भी अधिक प्रतिबंध लगाए गए थे।
नागरिकता के मुद्दे पर अमेरिकी राष्ट्रपति का बयान
- फोटो : amar ujala graphics
भारत जाकर व्यापार करने पर सहमत है अमेरिका
अमेरिका में पारस्परिक टैरिफ से जुड़ी समयसीमा के मुद्दे पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, मुझे लगता है कि भारत और हम एक ऐसे समझौते पर पहुंचने जा रहे हैं जहां हमें यात्रा और व्यापार करने का अधिकार है। अभी, यह प्रतिबंधित है। आप वहां चल सकते हैं, आप इसके बारे में सोच भी नहीं सकते। हम एक पूर्ण व्यापार बाधा को हटाने की कोशिश कर रहे हैं, जो अकल्पनीय है। मुझे यकीन नहीं है कि ऐसा होने जा रहा है। लेकिन इस समय, हम भारत जाकर व्यापार करने पर सहमत हैं। इसके अलावा उन्होंने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल- ट्रुथ सोशल पर कनाडा के साथ व्यापार वार्ता समाप्त करने की सूचना भी दी।
अमेरिका की टैरिफ नीति को लेकर ट्रंप के फैसले लगातार चर्चा में हैं।
- फोटो : PTI
चीन के साथ अमेरिका का समझौता, इन देशों को पत्र भेजेंगे
टैरिफ के मुद्दे पर ट्रंप ने कहा, हमने चीन के साथ एक समझौता किया है...हमारे पास 200 से अधिक देश हैं। अगले डेढ़ हफ़्ते में या शायद उससे पहले ही हम इन देशों को पत्र भेजेंगे। कई अन्य देशों से भी बात करेंगे। हम उन्हें बताएंगे कि अमेरिका के साथ व्यापार करने के लिए उन्हें क्या भुगतान करना होगा...भारत के संबंध में ट्रंप ने कहा, 'मुझे लगता है कि हम एक ऐसे समझौते पर पहुंचने जा रहे हैं जहां हमें जाने और व्यापार करने का अधिकार है।
ये भी पढ़ें- Donald Trump: 'यूरेनियम संवर्धन जारी रखा तो फिर करूंगा हमला', ईरान को डोनाल्ड ट्रंप ने फिर दी हमले की चेतावनी
हम भारत जाकर व्यापार करने पर सहमत हैं
भारत के साथ व्यापार के मुद्दे को लेकर ट्रंप ने कहा, अभी यह प्रतिबंधित है, लेकिन आप वहां जा सकते हैं, आप इसके बारे में सोच भी नहीं सकते। हम एक पूर्ण व्यापार बाधा को हटाने की कोशिश कर रहे हैं। ये अकल्पनीय है और मुझे यकीन नहीं है कि ऐसा होने जा रहा है। लेकिन हम भारत जाकर व्यापार करने पर सहमत हैं।
ये भी पढ़ें- ईरान के सुप्रीम लीडर की हत्या करना चाहता था इस्राइल: कैसे बचे खामनेई, क्यों ढूंढ नहीं पाई मोसाद; कहां छिपे?
संबंधित वीडियो