फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: 'लाहौर को तुरंत छोड़ें या सुरक्षित स्थान पर पहुंचें', अमेरिका की पाकिस्तान में अपने नागरिकों को सलाह

Thu, 08 May 2025 07:21 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लाहौर।

सार

Pakistan: अमेरिका ने अपने नागरिकों को सुरक्षा के मद्देनजर लाहौर छोड़ने या सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है। लाहौर में ड्रोन हमलों और हवाई क्षेत्र में घुसपैठ की रिपोर्ट के बाद दूतावास कर्मियों को भी सुरक्षित स्थान पर रहने को कहा गया है।
विज्ञापन
ऑपरेशन सिंदूर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका ने अपने नागरिकों से लाहौर छोड़ने या आश्रय लेने का आग्रह किया है। बता दें कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना ने बुधवार को ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पाकिस्तान में नौ आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया। इससे पाकिस्तान में खलबली मची हुई है। 

विज्ञापन


अमेरिकी वाणिज्य दूतावास ने एक बयान में अपने नागरिकों को सलाह दी कि वे ऐसी निकासी की योजना बनाएं जो अमेरिकी सरकार की मदद पर निर्भर न हो, अपने साथ अपडेट किए हुए और आसानी से उपलब्ध यात्रा दस्तावेज रखें। अपडेट के लिए स्थानीय मीडिया पर नजर रखें। उचित पहचान पत्र साथ रखें और अधिकारियों का सहयोग करें। 

ये भी पढ़ें: Lahore Defense System Hit: भारत की जवाबी कार्रवाई में लाहौर का एयर डिफेंस सिस्टम तबाह, PAK के रडार हुए बेकार
विज्ञापन


बयान में कहा गया, लाहौर और उसके आसपास ड्रोन के धमाकों और हवाई क्षेत्र में संभावित घुसपैठ की खबरों के कारण लाहौर स्थित अमेरिकी महा वाणिज्य दूतावास ने सभी वाणिज्य दूतावास कर्मियो को सुरक्षित स्थानों पर रहने का निर्देश दिया है। इसके अलावा, वाणिज्य दूतावास को प्रारंभिक रिपोर्ट भी मिली हैं कि अधिकारी लाहौर के मुख्य हवाई अड्डे से सटे इलाकों को खाली करा सकते हैं। 




इसमें कहा गया, जो अमेरिकी नागरिक खुद को सक्रिय संघर्ष में पाएं, उन्हें यदि सुरक्षित तरीके से वहां से निकलना हो तो वहां से निकल जाएं। यदि वहां से निकलना सुरक्षित नहीं है, तो उन्हें सुरक्षित स्थानों पर रहना चाहिए। 

बयान में कहा गया, पाकिस्तान में अमेरिकी दूतावास और वाणिज्य दूतावास संदेश के जरिए अपडेट भेजेंगे। कृपया सुनिश्चित करें कि आप स्मार्ट ट्रैवलर एनरोलमेंट प्रोग्राम (एसटीईपी) में नामांकित हैं। इस बीच, लाहौर में वायु रक्षा प्रणाली को भारतीय सैन्य ड्रोन की कार्रवाई ने निष्क्रिय कर दिया है। 

भारत ने 7 मई की रात 'ऑपरेशन सिंदूर' को अंजाम दिया, जिसके तहत पाकिस्तान के भीतर स्थित नौ आतंकवादी ठिकानों को नष्ट कर दिया गया। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में यह कार्रवाई की गई। आतंकी हमले में 26 निर्दोष लोगों की जान गई थी।
विज्ञापन


इस ऑपरेशन के दौरान, भारतीय सशस्त्र बलों ने 'हार्पी' ड्रोन का उपयोग किया, जो पाकिस्तान की रडार प्रणाली और वायु रक्षा नेटवर्क को खत्म करने के लिए बनाए गए हैं। इन ड्रोन की मदद से पाकिस्तान के लाहौर शहर में स्थित वायु रक्षा प्रणाली को निशाना बनाया गया। यह कार्रवाई तब की गई जब पाकिस्तान ने 7 मई की रात भारत के कई सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश की।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें