फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका के न्यूज नेटवर्क मुख्यालय को उड़ाने की बात करने के आरोप में सैनिक गिरफ्तार

Tue, 24 Sep 2019 06:28 AM IST
Gaurav Pandey वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

अमेरिकी सेना के एक सैनिक को बम बनाने की तकनीक और अमेरिका के एक बड़े न्यूज नेटवर्क को उड़ाने की चर्चा करने के साथ राष्ट्रपति पद के प्रत्याशी बीटो ओ'रोरके का नाम एक संभावित टार्गेट का नाम लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। 

विज्ञापन


कैनसस फेडरल कोर्ट के दस्तावेजों के अनुसार, 24 वर्षीय जैरेट विलियम स्मिथ पर सामूहिक विनाश के हथियारों से संबंधित सूचनाओं की चर्चा करने का आरोप लगाया गया था, जो दूसरों को बम बनाना सिखाने और समाचार नेटवर्क के मुख्यालय पर बमबारी पर चर्चा करने के लिए दिया गया था।

एफबीआई के एक एजेंट ने अदालत के कागजात में लिखा है कि स्मिथ ने कथित तौर पर एफबीआई के एक गोपनीय सूत्र के साथ चर्चा की कि एक प्रमुख अमेरिकी समाचार नेटवर्क का मुख्यालय एक निशाना होगा, जिसे एक वाहन बम से उड़ाया जाएगा। मामले से संबंध रखने वाले सूत्रों ने बताया कि स्मिथ जिस समाचार नेटवर्क को निशाना बनाने की बात कह रहा था वह सीएनएन था। 
विज्ञापन


सीएनएन के प्रेसीडेंट और वार्नर मीडिया न्यूज एंड स्पोर्ट्स जेफ जुकर ने एक संदेश में अपने कर्मचारियों से कहा कि संगठन पर कोई खतरा नहीं है। उन्होंने कहा, 'मैं सबको भरोसा दिलाना चाहता हूं कि किसी भी सीएनएन लोकेशन पर कोई नजदीकी खतरा नहीं था।'

कोर्ट के दस्तावेजों के मुताबिक स्मिथ ने 20 सितंबर को एक अंडरकवर एफबीआई एजेंट के सामने पूर्व टेक्सास कांग्रेसमैन ओ'रोरके का नाम भी लिया थी। एजेंट ने स्मिथ से कहा था कि वह एक नेता को निशाना बनाना चाहता है, और स्मिथ ने बम या ग्रेनेड बनाने के बारे में बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें