फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ISIS का सफाया तय, अमेरिका बोला- नए सरगना को भी जल्द मार गिराएंगे

Thu, 07 Nov 2019 01:13 PM IST
Priyesh Mishra वर्ल्ड डेस्क, वाशिंगटन
विज्ञापन
ISIS - फोटो : Social Media
विज्ञापन
दुर्दांत आतंकी संगठन आईएसआईएस को खत्म करने को लेकर अमेरिका के तेवर सख्त दिखाई दे रहे हैं। एक अमेरिकी अधिकारी ने कहा कि आईएस का नया सरगना हमारे लिए कोई मायने नहीं रखता है उसे दुनिया में कोई नहीं जानता। उसने कहा कि हम उसे जल्द ही मार गिराएंगे। 
विज्ञापन


बता दें कि आईएसआईएस सरगना अबु बकर अल-बगदादी कुछ दिनों पहले अमेरिकी कमांडो टीम के हाथों मारा गया है। इसके बाद आईएसआईएस ने अबु इब्राहिम अल-हाशिमी अल-कुरैशी को नया सरगना बनाया है। 

अमेरिकी अधिकारी ने यह भी कहा कि हम उससे जुड़े हर सोशल मीडिआ अकाउंट्स पर निगाह बनाए हुए हैं। आईएस के पसंद करने वालों को भी अपने नए नेता के बारे में कोई खास जानकारी नहीं है। लोगों के बीच उसका कोई खास प्रभाव भी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह सीरिया और इराक के इलाकों में सक्रिय है लेकिन अमेरिकी सेना उसे जल्द ढूंढकर खत्म कर देगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें