फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ukraine War: US ने यूक्रेन के लिए 300 मिलियन डॉलर के सैन्य सहायता पैकेज की घोषणा की, मजबूत होगी यूक्रेनी सेना

Thu, 04 May 2023 07:41 AM IST
वीरेंद्र शर्मा एएनआई, वाशिंगटन

सार

स्टेट सेक्रेटरी एंटनी ब्लिंकेन ने एक बयान में कहा यह पैकेज यूक्रेन को रूस के क्रूर, अकारण और अनुचित युद्ध के सामने बहादुरी से अपना बचाव जारी रखने में मदद करेगा।
विज्ञापन
रूस और यूक्रेन युद्ध(फाइल) - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रूस-यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को एक साल से ज्यादा का समय हो गया है। ताकतवर रूस के सामने कमजोर यूक्रेन को अमेरिका भारी हथियारों की सप्लाई करके मदद कर रहा है। जो बाइडेन प्रशासन ने बुधवार को एक बार फिर से यूक्रेन को सुरक्षा सहायता के तहत 300 मिलियन अमेरिकी डॉलर की घोषणा की। 
विज्ञापन


स्टेट सेक्रेटरी एंटनी ब्लिंकेन ने एक बयान में कहा यह पैकेज यूक्रेन को रूस के क्रूर, अकारण और अनुचित युद्ध के सामने बहादुरी से अपना बचाव जारी रखने में मदद करेगा। जब तक रूस युद्ध खत्म नहीं करता है तो अमेरिका और अन्य सहयोगी देश यूक्रेन के साथ एकजुट रहेंगे। पिछले महीने अमेरिका ने एक पैकेज में यूक्रेन को नई सैन्य सहायता के लिए 325 मिलियन अमेरिकी डाॅलर की घोषणा की, जिसमें हाई मोबिलिटी आर्टिलरी रॉकेट सिस्टम के लिए अधिक आर्टिलरी राउंड और रॉकेट शामिल होने की उम्मीद है। 

पिछले साल कीव पर किए थे हवाई हमले 
23 फरवरी 2022 की रात रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के खिलाफ सैन्य ऑपरेशन का एलान किया। चंद घंटे बाद यानी 24 फरवरी की तड़के सुबह अचानक यूक्रेन की राजधानी कीव और आसपास के शहरों में हवाई हमले होने लगे। रूस के इस हमले से पूरी दुनिया में हड़कंप मच गया। यूक्रेन का साथ देने के लिए नाटो सदस्य देश खड़े हो गए। अमेरिका, ब्रिटेन, पोलैंड, फ्रांस समेत कई देशों ने युद्ध से बाहर रहते हुए यूक्रेन को मदद पहुंचानी शुरू कर दी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें