फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगले हफ्ते होंगे अमेरिका और चीन में व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर

Fri, 10 Jan 2020 04:13 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
President Donald Trump and President Xi Jinping - फोटो : SCMP
विज्ञापन

चीन के वाणिज्य मंत्रालय ने गुरुवार को चीन के उप-प्रधानमंत्री लियू ही के संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ ‘पहले चरण’ का व्यापार समझौता करने के लिए अगले हफ्ते वाशिंगटन जाने की घोषणा की। व्यापार वार्ता में चीन के शीर्ष वार्ताकार लियू दो सबसे बड़े अर्थव्यवस्थाओं के बीच व्यापार युद्ध को समाप्त करने के उद्देश्य से यात्रा करेंगे।

विज्ञापन


दक्षिण चीन मॉर्निंग पोस्ट ने वाणिज्य मंत्रालय के प्रवक्ता गाओ फेंग के हवाले से कहा कि लियू 13 जनवरी से 15 जनवरी तक वाशिंगटन में एक चीनी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे।

पिछले वर्ष 31 दिसंबर को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका और चीन के बीच नए आंशिक व्यापार समझौते पर 15 जनवरी को हस्ताक्षर किए जाने की घोषणा की थी। इस व्यापार समझौते से दुनिया की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच व्यापार युद्ध के समाप्त होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें