फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

G20: अमेरिकी राजदूत गीता राव गुप्ता आठ दिवसीय यात्रा पर आएंगी भारत, महिलाओं के वैश्विक मुद्दों पर करेंगी चर्चा

Wed, 02 Aug 2023 04:53 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

अमेरिकी राजदूत गीता राव गुप्ता आठ दिनों की यात्रा के दौरान गुजरात, मुंबई और बंगलूरू का दौरा करेंगी। एक अगस्त से चार अगस्त तक गुप्ता गुजरात में रहेंगी। इस दौरान वे भारत सरकार द्वारा आयोजित जी 20 के सत्र में शामिल होंगी।
विज्ञापन
Geeta Rao Gupta - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी राजदूत भारत दौरे पर हैं। इस दौरान वे आठ दिन भारत के अलग-अलग शहरों का दौरा करेंगी। यात्रा के दौरान अमेरिकी राजदूत महिलाओं के वैश्विक मुद्दे पर चर्चा करेंगी।

अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का करेंगी नेतृत्व गीता राव गुप्ता

विज्ञापन

अमेरिकी राजदूत गीता राव गुप्ता आठ दिनों की यात्रा के दौरान गुजरात, मुंबई और बंगलूरू का दौरा करेंगी। एक अगस्त से चार अगस्त तक गुप्ता गुजरात में रहेंगी। इस दौरान वे भारत सरकार द्वारा आयोजित जी 20 के सत्र में शामिल होंगी। यहां वह महिलाओं के आर्थिक प्रतिनिधित्व और प्रगति के लिए जी 20 एम्पावर सम्मेलन और जी 20 मंत्रिस्तरीय सम्मेलन में अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगी।

प्रतिनिधिमंडल में शामिल होंगे यह लोग
विदेश मंत्रालय द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल में अमेरिकी राष्ट्रपति भवन व्हाइट हाउस की लिंग नीति परिषद में राष्ट्रपति जो बाइडन की विशेष सहायक राकेल वोगेलस्टीन भी शामिल होंगी। राकेल राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (लिंग) की विशेष सलाहकार भी हैं। राकेल के अलावा प्रतिनिधिमंडल में दक्षिण और मध्य एशियाई मामलों की जानकार अमेरिकी उप सहायक सचिव नैन्सी इज्जो जैक्सन भी शामिल होंगी। अमेरिकी महावाणिज्य दूत (मुंबई) माइक हैंकी और यूएसए आईडी ऑफिस में लैंगिक समानता और महिला सशक्तिकरण की वरिष्ठ समन्वयक जेमिली बिगियो भी प्रतिनिधिमंडल में शामिल होंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें