फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: अलास्का में सोवियत संघ की जर्सी पहनकर पहुंचे रूसी विदेश मंत्री, वार्ता पर ट्रंप के बयान को किया खारिज

Fri, 15 Aug 2025 04:51 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अलास्का (अमेरिका)

सार

US: रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव अलास्का में सोवियत संघ की जर्सी पहनकर पहुंचे। यह देखकर लोग आश्चर्यचकित रह गए। लावरोव ने ट्रंप की वार्ता के '25 फीसदी सफल होने की संभावना' वाली टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देने से इनकार किया। उन्होंने कहा कि रूस के पास मजबूत तर्क हैं और बातचीत का सिलसिला आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
रूसी विदेश मंत्री लावरोव (फाइल) - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव अलास्का में एक खेल आयोजन के दौरान सोवियत संघ (यूएसएसआर) की जर्सी पहनकर पहुंचे। फुटबॉल के बड़े प्रशंसक लावरोव को इस पुरानी सोवियत जर्सी में देखकर लोग आश्चर्यचकित रह गए। कुछ लोग इसे ‘गीगाचैड ट्रोलिंग’ कह रहे हैं, यानी शायद वह जानबूझकर ध्यान खींचने के लिए ऐसा कर रहे हों, जबकि कुछ का मानना है कि शायद वह बस सहज महसूस कर रहे थे।

विज्ञापन




अलास्का में वार्ता को लेकर लावरोव ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की उस टिप्पणी पर सीधा जवाब देने से इनकार कर दिया, जिसमें ट्रंप ने वार्ता के सफल होने की संभावना सिर्फ 25% बताई थी। रूसी मीडिया के मुताबिक, लावरोव ने कहा, हम जानते हैं कि हमारे पास मजबूत तर्क और एक साफ-सुथरा, ठोस रुख है। हम अपनी बात रखेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि इस वार्ता की तैयारी पहले से ट्रंप के विशेष दूत द्वारा की गई थी और उन्हें उम्मीद है कि बातचीत का सिलसिला अगले दिन भी जारी रहेगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें