अमेरिका और यमन के हूती विद्रोहियों में जारी तनाव के बीच हूती विद्रिहियों का एक बड़ा दावा सामने आया है। इसमें बताया गया है कि सोमवार को अमेरिकी हवाई हमलों में राजधानी सना में 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए। हूतियों का कहना है कि ये हमला सना के शूब जिले के फरवा इलाके के एक बाजार को निशाना बनाकर किया गया, जो पहले भी अमेरिकी हमलों की चपेट में आ चुका है। हालांकि अमेरिकी सेना की सेंट्रल कमांड ने इस हमले की पुष्टि नहीं की है।
अधिकारियों के अनुसार हमला केंसकॉफ नाम के इलाके में हुआ, जो हाल ही में भारी गोलीबारी और हिंसा का केंद्र बना हुआ है। वहीं स्थानीय मीडिया के अनुसार, सैनिक बिना हथियार वाली कार में जा रहे थे, जब उन्हें भारी हथियारों से लैस गिरोह के सदस्यों ने घेर लिया और हमला किया।
ये भी पढ़ें:- Ukraine War: ईस्टर पर दिखी शांति की उम्मीद, जेलेंस्की ने की युद्धविराम बढ़ाने की पेशकश; रूस पर आरोप भी लगाए
हैती सरकार ने जताया दुख
इस हमले को लकर हैती सरकार ने दुख व्यक्त किया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा हैती सरकार ने पोस्ट किया कि ये सैनिक सिर्फ हमारी सेना के सदस्य नहीं थे, बल्कि राष्ट्र के बहादुर बेटे थे। उन्होंने देश की आज़ादी और सुरक्षा के लिए अपनी जान दी, और उनका बलिदान कभी नहीं भुलाया जाएगा। सरकार ने यह भी कहा कि यह घटना हमें याद दिलाती है कि स्वतंत्रता की कीमत बहुत बड़ी होती है, और कभी-कभी यह कीमत हमारे सबसे बहादुर लोगों के खून से चुकानी पड़ती है।