फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US Air Strikes On Houthis: यमन में अमेरिका के हवाई हमले तेज; तीन मरे, हूतियों ने किया ड्रोन मार गिराने का दावा

Thu, 10 Apr 2025 10:22 AM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

अमेरिका ने हूतियों पर हमले तेज कर दिए हैं। यमन की राजधानी सना में लगातार अमेरिकी सैन्य विमान हूतियों के अड्डों को निशाना बना रहे हैं। हूतियों ने दावा किया कि राजधानी सना के दक्षिण में अल-सबीन जिले को निशाना बनाकर किए गए हवाई हमलों में तीन लोग मारे गए।
विज्ञापन
यमन में अमेरिका का हमला - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका ने यमन में हमले तेज कर दिए हैं। हूती विद्रोहियों ने कहा कि गुरुवार रात को यमन में हुए अमेरिकी हवाई हमलों में तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं मंगलवार को हुए हमलों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है। हूतियों ने अमेरिकी एमक्यू-9 रीपर ड्रोन को मार गिराने का दावा किया। उन्होंने एक वीडियो फुटेज में ड्रोन का मलबा दिखाया। 

विज्ञापन


बीते दिनों में अमेरिका ने हूतियों पर हमले तेज कर दिए हैं। यमन की राजधानी सना में लगातार अमेरिकी सैन्य विमान हूतियों के अड्डों को निशाना बना रहे हैं। हूती विद्रोहियों ने कहा कि मंगलवार रात होदेदा के अल-हवाक जिले के आसपास हुए हमलों में 13 लोगों की मौत हो गई। जबकि अन्य 15 लोग घायल हो गए। मरने वालों में अधिकांश महिलाएं और बच्चे थे। उन्होंने कहा कि अब तक शुरुआत से अब तक अमेरिकी हवाई हमलों में 100 से अधिक लोग मारे गए हैं।

ये भी पढ़ें: टैरिफ वॉर के बीच भारत के लिए राहत भरी खबर, ट्रंप के साथी बोले- व्यापार वार्ता में वह सबसे आगे
विज्ञापन


वहीं गुरुवार सुबह हूतियों ने दावा किया कि राजधानी सना के दक्षिण में अल-सबीन जिले को निशाना बनाकर किए गए हवाई हमलों में तीन लोग मारे गए। वहीं व्हाइट हाउस ने कहा है कि अब तक 200 से अधिक हमले किए जा चुके हैं। रक्षा सचिव पीट हेगसेथ ने सोमवार को इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की यात्रा के दौरान ओवल ऑफिस में कहा कि अमेरिका हूतियों को निशाना बनाने वाले अपने अभियान में ढील नहीं देने वाला है।
    
अमेरिकी ड्रोन को मार गिराने का दावा
हूतियों ने यमन में अमेरिकी ड्रोन को मार गिराने का दावा किया। हूतियों ने यमन के अल-जवाफ गवर्नरेट में मार गिराए गए MQ-9 रीपर ड्रोन के जलते हुए मलबे की फुटेज जारी की। एक व्यक्ति ने मलबे को छड़ी से दबाया, जबकि वहां मौजूद लोग हूतियों का नारा लगा रहे थे कि ईश्वर सबसे महान है; अमेरिका का नाश हो; इजरायल का नाश हो; यहूदियों को शाप दो; इस्लाम की जय हो। हूतियों का कहना है कि उन्होंने स्थानीय मिसाइलों से ड्रोन को मार गिराया। 

ये भी पढ़ें: गाजा के बड़े इलाकों को कब्जे में ले रहा इस्राइल, 23 की जान गई; रक्षा मंत्री ने भरी हुंकार
विज्ञापन


जनरल एटॉमिक्स रीपर्स ड्रोन की कीमत लगभग 30 मिलियन डॉलर प्रति है। यह 40,000 फीट से अधिक की ऊंचाई पर उड़ सकते हैं और 30 घंटे से अधिक समय तक हवा में रह सकते हैं। अमेरिकी सेना और सीआईए ने इन ड्रोन को अफगानिस्तान, इराक के बाद अब यमन में उड़ाया है। हूतियों का दावा है कि उन्होंने अब तक 22 एमक्यू-9 को मार गिराया है।

हूती संगठनों को समर्थन बर्दाश्त नहीं: अमेरिका
अमेरिकी विदेश विभाग ने कहा कि अमेरिका किसी भी देश या वाणिज्यिक इकाई को हूती जैसे विदेशी संगठनों को समर्थन देने को बर्दाश्त नहीं करेगा। इसमें हूती-नियंत्रित बंदरगाहों पर जहाजों को उतारना और तेल की आपूर्ति करना शामिल है। इससे विद्रोहियों पर और दबाव पड़ने की संभावना है।

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें