फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: अमेरिका के टेक्सास में तूफान के कारण 50 हजार घरों की बिजली गुल; तीन की मौत, दर्जनों घायल

Fri, 16 Jun 2023 01:30 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टेक्सास

सार

शाम के छह बजे दमकल कर्मी लोगों को मलवे से निकाल रहे थे। ओकलाहोमा और टेक्सास में करीबन 50,000 लोगों को तूफान के कारण बिना बिजली के रहना पड़ रहा है। 
 
विज्ञापन
टेक्सास में आया तूफान - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के पेरीटन के टेक्सास पैनहैंडल शहर में गुरुवार को आए तूफान में तीन लोगों की मौत और दर्जनों घायल हो गए। अमरिलो के नेशनल वेदर सर्विस ने गुरुवार को तूफान के इस क्षेत्र से टकराने की जानकारी दी थी, लेकिन इसके आकार और हवा की गति पर कोई टिप्पणी नहीं की गई थी। 
विज्ञापन


पेरीटन फायर चीफ पॉल डचर ने बताया कि इस तूफान में तीन लोगों की मौत हो गई है। उन्होंने कहा कि मोबाइल होम पार्क में तूफान से सीधे टकराने के बाद एक व्यक्ति की मौत हो गई है। डचर के अनुसार अबतक 30 ट्रेलर के क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिली है। 

शाम के छह बजे दमकल कर्मी लोगों को मलवे से निकाल रहे थे। ओकलाहोमा और टेक्सास में करीबन 50,000 लोगों को तूफान के कारण बिना बिजली के रहना पड़ रहा है। 
विज्ञापन


एक वेबसाइट के अनुसार यह लगातार दूसरा दिन है, जब अमेरिका में तूफान आया। बुधवार को तेज हवाओं के कारण कई पेड़ उखड़ गए, इमारत भी क्षतिग्रस्त हो गए और कई कारें भी टेक्सास के पूर्वी हिस्सों से उड़कर जॉर्जियां तक पहुंच गई। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें