फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका : ट्रंप के ट्वीट से परेशान अमेरिका के अटॉर्नी जनरल दे सकते हैं इस्तीफा

Thu, 20 Feb 2020 05:51 AM IST
गौरव पाण्डेय न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, वाशिंगटन

सार

राष्ट्रपति कार्यालय के प्रशासनिक अधिकारी ने नाम उजागर न करने की शर्त पर बताया कि बर्र इस बात पर दुखी हैं कि उनके विभागीय मामलों के बारे में ट्वीट ना करने की चेतावनी को ट्रंप ने अनदेखा किया।
विज्ञापन
अमेरिका के अटॉर्नी जनरल विलियम बर्र - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के नजदीकी समझे जाने वाले अटॉर्नी जनरल विलियम बर्र इस्तीफा देने के बारे में विचार कर रहे हैं। वे न्याय मंत्रालय की जांच को लेकर ट्रंप के ट्वीट से परेशान होकर अपनी पीड़ा पहले ही जता चुके हैं। हालांकि ट्रंप के लिए उनका उत्तराधिकारी ढूंढ पाना चुनौतीपूर्ण होगा।

विज्ञापन


राष्ट्रपति कार्यालय के प्रशासनिक अधिकारी ने नाम उजागर न करने की शर्त पर बताया कि बर्र इस बात पर दुखी हैं कि उनके विभागीय मामलों के बारे में ट्वीट ना करने की चेतावनी को ट्रंप ने अनदेखा किया। इस खुलासे से कुछ दिन पूर्व ही बर्र ने सार्वजनिक रूप से ट्रंप पर टिप्पणी की थी। 

एक टीवी इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि न्याय मंत्रालय और कर्मचारियों के बारे में ट्रंप के ट्वीट उनके काम करने को असंभव बना रहे हैं। अगले दिन, ट्रंप ने उनकी बात को नजरअंदाज करते हुए कहा कि उनके पास कानूनी अधिकार है कि वे आपराधिक मामलों में दखल कर सकते हैं और विभाग की ऐतिहासिक स्वतंत्रता को अनदेखा कर सकते हैं। 
विज्ञापन


हालांकि अभी स्पष्ट नहीं है कि बर्र इस्तीफे को लेकर कितने गंभीर हैं। हो सकता है कि वे ट्रंप पर ट्वीट रोकने का दबाव बनाना चाह रहे हैं। हालांकि बर्र की प्रवक्ता ने इस्तीफे की बात का खंडन किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें