फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: वॉलमार्ट की वेबसाइट पर हिंदू देवता की तस्वीर के साथ चप्पल बेचने पर बवाल; विरोध के बाद कंपनी ने मांगी माफी

Sat, 07 Dec 2024 06:45 PM IST
शिव शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

अमेरिकी हिंदुओं द्वारा व्यापक विरोध के बाद कंपनी ने खेद जताते हुए उत्पादों को ऑनलाइन बिक्री से हटा लिया। वॉलमार्ट ने भी माना कि यह वाकई धार्मिक भावनाओं और भरोसे को आहत करने वाला है।
विज्ञापन
वालमार्ट (फाइल) - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका में वॉलमार्ट की वेबसाइट पर भगवान गणेश की तस्वीरें लगाकर पैंट, चप्पल और स्विम सूट बेचने पर बवाल मच गया है। अमेरिका में रहने वाले हिंदू समुदाय (हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन) ने इसका विरोध किया है। हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन ने  धार्मिक भावनाओं का अपमान करने का आरोप लगाते हुए वॉलमार्ट को इन उत्पादों की बिक्री पर तुरंत रोक लगाने की मांग की है। 

विज्ञापन


अमेरिका में हिंदुओं ने किया विरोध
फाउंडेशन के सदस्य प्रेम कुमार राज के अनुसार वॉलमार्ट की वेबसाइट पर ये प्रोडक्ट चैप्स नाम की कंपनी बेच रही थी। उन्होंने वॉलमार्ट को पत्र लिखकर बताया कि भगवान गणेश की छवि का अनुचित और अपमानजनक तरीके से इस्तेमाल किया गया है। उन्होंने कहा कि भगवान गणेश को दुनिया भर में एक अरब से अधिक अनुयायी विघ्नहर्ता (कष्ट दूर करने वाले) के रूप में पूजते हैं। उनकी फोटो का इस प्रकार चप्पलों और अंडर वियर पर उपयोग धार्मिक भावनाओं को आहत करता है। फाउंडेशन ने कहा कि यदि किसी को कारोबार के लिए हिंदू देवताओं की छवि का उपयोग करना है, तो इसके लिए फाउंडेशन बातचीत करने और इस बारे में बनाई गाइडलाइंस की जानकारी देने के लिए तैयार है।

वॉलमार्ट ने माना-यह धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला
अमेरिकी हिंदुओं द्वारा व्यापक विरोध के बाद कंपनी ने खेद जताते हुए उत्पादों को ऑनलाइन बिक्री से हटा लिया। वॉलमार्ट ने भी माना कि यह वाकई धार्मिक भावनाओं और भरोसे को आहत करने वाला है। वॉलमार्ट ने आगे कहा कि हम समझते हैं कि इस समय आप कैसा महसूस कर रहे होंगे, क्योंकि अगर हम आपकी स्थिति में होते, तो हमें भी ऐसा ही महसूस होता। वॉलमार्ट ने भरोसा दिलाया कि वह विवादित उत्पाद बेचने वाली कंपनी से बात कर रहे हैं। इस के बाद कंपनी ने 48 घंटे के भीतर सारे उत्पाद को हटा लिया। जिस पर हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन ने वॉलमार्ट का धन्यवाद किया। विवादित उत्पाद खरीदारी के लिए अमेरिका में ही उपलब्ध थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें