फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sudan: दक्षिणी सूडान में सोने की खदान में झड़प, अज्ञात हमलावरों ने 70 से ज्यादा लोगों की हत्या की

Mon, 30 Mar 2026 05:13 PM IST
Rahul Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जुबा

सार

अफ्रीकी देश दक्षिण सूडान की राजधानी जुबा के बाहरी इलाके में सोने की खदान को लेकर हुए विवाद में अज्ञात बंदूकधारियों ने 70 से अधिक लोगों की हत्या कर दी।
विज्ञापन
ब्रेकिंग - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिणी सूडान की राजधानी जुबा के बाहरी इलाके में स्थित एक सोने की खदान पर हुए हमले में 70 से अधिक लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को इस घटना की पुष्टि की। बताया जा रहा है, यह हमला खदान के अंदर हुए विवाद के बाद किया गया था। 

विज्ञापन


घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें खुले मैदान में कई शव दिखाई दे रहे हैं। एक स्थानीय पत्रकार के मुताबिक, कई अन्य लोग जान बचाने के लिए जंगलों की ओर भाग गए हैं। बताया जा रहा है कि सेंट्रल इक्वेटोरिया राज्य के जेबेल इराक इलाके में स्थित यह खदान पहले भी अवैध खनिकों और खनन कंपनियों के बीच हिंसक झड़पों का केंद्र रही है।

पुलिस प्रवक्ता क्वाजिज्वोक डोमिनिक अमोंडोक ने कहा कि हमले के बारे में विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है। उन्होंने कहा, अभी तक मिली जानकारी के अनुसार अज्ञात बंदूकधारियों ने जेबेल इराक स्थित सोने की खदान पर हमला किया। 70 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है और कई अन्य घायल हैं।  वहीं,सूडान पीपल्स लिबरेशन आर्मी ने इस हमले की निंदा की है और इसके लिए सरकारी बलों को जिम्मेदार ठहराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें