फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bangladesh: बांग्लादेश में जारी है अमेरिका की ‘खास रुचि’, दो मंत्री अगले हफ्ते जाएंगे ढाका

Sun, 09 Jul 2023 04:17 PM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका

सार

अमेरिका ने हाल में बांग्लादेश की अंदरूनी राजनीति में लगातार दखल दिया है। वह अगले आम चुनाव की निष्पक्षता को लेकर सवाल उठा चुका है।
विज्ञापन
Bangladesh - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांग्लादेश की अंदरूनी राजनीति में अमेरिकी दखल की जारी शिकायतों के बीच यह एलान हुआ है कि अमेरिका की नागरिक सुरक्षा, लोकतंत्र, और मानव अधिकार मामलों की उप मंत्री उजरा जेया और अमेरिका के दक्षिण एवं मध्य एशिया मामलों के उप मंत्री डॉनल्ड लू 11 से 14 जुलाई तक ढाका की यात्रा करेंगे। खुद बांग्लादेश के विदेश सचिव मसूद बिन मोमिन ने स्वीकार किया है कि दोनों अमेरिकी मंत्रियों की यात्रा के दौरान बांग्लादेश के अगले आम चुनाव के मसले पर भी बातचीत हो सकती है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा दोनों देशों के आपसी हित के मुद्दों पर चर्चा होगी। 

विज्ञापन


अमेरिका ने हाल में बांग्लादेश की अंदरूनी राजनीति में लगातार दखल दिया है। वह अगले आम चुनाव की निष्पक्षता को लेकर सवाल उठा चुका है। इसके अलावा बांग्लादेश में मानव अधिकारों के कथित हनन और देश में प्रेस फ्रीडम की स्थिति को लेकर भी अमेरिकी अधिकारियों ने ना सिर्फ बयान दिए हैं, बल्कि बांग्लादेश के अंदर कुछ गतिविधियों में भी वे शामिल हुए हैं। एक मामले में ढाका स्थित अमेरिकी राजदूत ने ‘गायब’ हो गए एक विपक्षी नेता के घर का दौरा किया था, जिस पर बांग्लादेश की शेख हसीना वाजेद सरकार ने तब कड़ा एतराज जताया था।

अब बताया गया है कि उज़रा ज़ेया और डॉनल्ड लू के साथ अमेरिका सरकार की अनुदान संस्था यूएसएड के ब्यूरो ऑफ एशिया की उप सहायक प्रशासक अंजली कौर भी बांग्लादेश आएंगी। इस यात्रा के बारे में यहां पत्रकारों को जानकारी देते हुए विदेश सचिव मसूद बिन मोमिन ने गुरुवार को कहा- ‘उच्चस्तरीय अमेरिकी दल की यात्रा के दौरान कई मुद्दों पर बातचीत होगी। चुनाव का मसला भी चर्चा में आ सकता है, हम इस संभावना से इनकार नहीं कर रहे हैं।’ मोमिन ने कहा कि मानव अधिकार, रोहिंग्या शरणार्थियों की वापसी, व्यापार, श्रम, और आपसी हित के अन्य मुद्दों पर भी अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल के साथ बातचीत होगी। 
विज्ञापन


मोमिन से पूछा गया कि क्या अमेरिकी दल सिर्फ चुनाव पर बातचीत के लिए आ रहा है? इस उन्होंने कहा- मुझे ऐसी कोई सूचना नहीं है। लेकिन मैं यह जरूर कह सकता हूं कि दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संवाद की एक व्यवस्था और यह यात्रा उसका ही हिस्सा है। 

हाल में कई वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारियों ने ढाका की यात्रा की है। अमेरिकी राजनीतिक मामलों की उप मंत्री विक्टोरिया नुलैंड मार्च में तीन दिन की यात्रा पर यहां आई थीं। डॉनल्ड लू इस वर्ष के आरंभ भी बांग्लादेश आए थे। बताया जाता है कि अमेरिका में राष्ट्रपति जो बाइडेन के प्रशासन के तहत बांग्लादेश के प्रति नीति तय करने में लू की प्रमुख भूमिका रही है। डॉनल्ड लू ने ही इस वर्ष मई में बांग्लादेश के लिए अमेरिका की नई वीजा नीति का एलान किया था। अमेरिका ने इस नीति को बांग्लादेश के लिए एक रियायत के रूप में पेश किया था।
विज्ञापन


बांग्लादेश सरकार की तरफ से बताया गया है कि अगले हफ्ते आ रहा अमेरिकी दल देश में मौजूद रोहिंग्या शरणार्थी शिविरों का दौरा भी करेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें