अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
अमेरिका ने कहा कि वह वैक्सीन के बनाने और समान रूप से बांटने के वैश्विक प्रयासों में शामिल नहीं होगा, क्योंकि विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) इसमें शामिल है। व्हाइट हाउस के प्रवक्ता जुड डीरे ने कहा, कोरोना से लड़ने में अमेरिका अपने अंतरराष्ट्रीय भागीदारों की मदद करना जारी रखेगा। लेकिन हम भ्रष्ट विश्व स्वास्थ्य संगठन और चीन से प्रभावित बहुपक्षीय संगठनों द्वारा विवश नहीं होंगे।