फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेतावनी: इस वर्ष दुनिया भर के 4.9 करोड़ लोग हो सकते हैं अत्यधिक गरीब

Thu, 11 Jun 2020 05:29 AM IST
योगेश साहू वर्ल्ड डेस्क, संयुक्त राष्ट्र।
विज्ञापन
एंतोनियो गुतारेस
विज्ञापन

संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंतोनियो गुटेरस ने चेतावनी दी है कि कोविड-19 संकट और वैश्विक जीडीपी में लगातार गिरावट के चलते इस साल करीब 4.9 करोड़ से अधिक अतिरिक्त लोगों के अत्यधिक गरीबी में गिरने की आशंका है। उन्होंने कोरोना संकट के कारण विश्व मे खाद्य आपातकाल से बचने के लिए तत्काल कार्रवाई का आह्वान किया है।

विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने चेताया कि विश्व में पैदा हुआ खाद्य आपातकाल लाखों बच्चों और वयस्कों पर दीर्घकालीन असल डाल सकता है। उन्होंने कहा कि दुनिया में 82 करोड़ लोग भूखे हैं और 5 साल से कम उम्र के करीब 14.4 करोड़ बच्चों का विकास प्रभावित हो रहा है।

उन्होंने चिंता जताई कि कोरोना महामारी इन हालातों को और भी बुरा बना रही है। महासचिव ने कहा, दुनिया की 7.8 अरब आबादी को खिलाने के लिए पर्याप्त भोजन है, लेकिन हमारी खाद्य प्रणालियां नाकाम हो रही हैं।
विज्ञापन


खाद्य श्रमिकों के संरक्षण पर जोर
उन्होंने खाद्य व पोषण सेवाओं को आवश्यक रूप से नामित करने तथा खाद्य श्रमिकों को संरक्षित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सभी देशों को पौष्टिक खाद्य पदार्थों की आपूर्ति छोटे बच्चों, गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं तथा बुजुर्गों व अन्य समूहों तक सुनिश्चित करनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें