फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत में बडे़ ‘लोन वुल्फ’ हमलों की साजिश रच रहा अलकायदा

Thu, 11 Jun 2020 02:38 AM IST
योगेश साहू वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
विज्ञापन
अलकायदा (सांकेतिक तस्वीर)
विज्ञापन

आतंकी संगठन अलकायदा अपनी वेबसाइट पर भारत के खिलाफ बहुत बड़े ‘लोन वुल्फ’ हमलों की साजिश रचने में जुटा है। उसके निशाने पर भारत सरकार, सुरक्षा एजेंसियां, व्यापारिक घराने, हिंदुत्व विचारधारा वाले नेता और कुछ विशेष हस्तियां हैं। इनके खिलाफ सामग्री जुटाने की जिम्मेदारी अलकायदा ने बांग्लादेश के इस्लामी गुरुओं को सौंपी है।

विज्ञापन


खुफिया एजेंसियों से मिली जानकारी के मुताबिक भारतीय उपमहाद्वीप में दहशत फैलाने वाले अलकायदा के गुट ने अपनी वेबसाइट पर बहुत सारी भारत विरोधी सामग्री शेयर की है। इसके जरिये वह अपने जैसे हिंसक विचारधारा के लोगों को एक मंच पर लाना चाहता है।

बांग्लादेशी इस्लामी गुरुओं को वैसी ही सामग्री तैयार करने को कहा गया है जैसी अल कायदा विभिन्न ऑनलाइन प्लेटफार्म से जारी कर रहा है। विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों को मिले इनपुट के मुताबिक अलकायदा की बांग्लादेश इकाई ने हाल ही में कुछ वीडियो एक वेबसाइट पर जारी किए हैं।
विज्ञापन


सिलसिलेवार जारी इन वीडियो में वैश्विक जिहाद के अंतर्गत आने वाले समय में लोन वुल्फ हमलों की योजना और रणनीति बताई गई है। इस तरह की सामग्री नियमित रूप से अलकायदा के ऑनलाइन फोरम, मैग्जीन और सोशल मीडिया चैनलों पर जारी हो रही है।

इसका उद्देश्य भारत और बांग्लादेश में समान विचारधारा के लोगों को आकर्षित करना है। खुफिया अलर्ट के बाद सुरक्षा एजेंसियां चौंकन्नी हो गई हैं और वीवीआईपी लोगों की सुरक्षा में तैनात इकाइयों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें