फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के कहर के बीच संयुक्त राष्ट्र संघ की चेतावनी ,कहा - 11.7 करोड़ बच्चों में खसरे का खतरा

Wed, 15 Apr 2020 03:28 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
measles - फोटो : pixabay
विज्ञापन

कोरोना वायरस से विश्व जहां एक ओर जंग में जुटा है, वहीं इसके चलते टीकाकरण रुकने से 11.7 करोड़ बच्चों में मीजल्स वायरस की वजह से खसरा होने का अंदेशा संयुक्त राष्ट्र संघ ने जताया है। इस समय 24 देशों में खसरे का टीका लगाने व्यवस्था बंद हो चुकी है। 13 अन्य देशों में वायरस की वजह से व्यवस्था बाधित हो रही है।

विज्ञापन

 


संघ ने दावा किया है कि इस वजह से 11.7 करोड़ बच्चों में खसरे की आशंका बन गई है। साथ ही हाल के वर्षों में कई लोग टीकाकरण से बच रहे हैं, इस वजह से भी खसरा बढ़ा है। बांग्लादेश, ब्राजील, कॉन्गो, दक्षिण सूडान, नाइजीरिया, यूक्रेन व कजाकिस्तान में आज भी खसरे के मामले बड़ी सं या में आ रहे हैं।

वायरस नहीं रुका तो 12 महीने से छोटे बच्चों को इससे  खतरा है।  2018 में 1.40 लाख बच्चों की खसरे की वजह से रोग से मौत हुई थी, जबकि इन मौतों को रोका जा सकता था। संघ के अनुसार अगर मीजल्स वायरस को नहीं रोका गया तो 12 महीने से छोटे बच्चों के जीवन पर यह खतरा बना रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें