कोरोना वायरस से विश्व जहां एक ओर जंग में जुटा है, वहीं इसके चलते टीकाकरण रुकने से 11.7 करोड़ बच्चों में मीजल्स वायरस की वजह से खसरा होने का अंदेशा संयुक्त राष्ट्र संघ ने जताया है। इस समय 24 देशों में खसरे का टीका लगाने व्यवस्था बंद हो चुकी है। 13 अन्य देशों में वायरस की वजह से व्यवस्था बाधित हो रही है।
संघ ने दावा किया है कि इस वजह से 11.7 करोड़ बच्चों में खसरे की आशंका बन गई है। साथ ही हाल के वर्षों में कई लोग टीकाकरण से बच रहे हैं, इस वजह से भी खसरा बढ़ा है। बांग्लादेश, ब्राजील, कॉन्गो, दक्षिण सूडान, नाइजीरिया, यूक्रेन व कजाकिस्तान में आज भी खसरे के मामले बड़ी सं या में आ रहे हैं।
वायरस नहीं रुका तो 12 महीने से छोटे बच्चों को इससे खतरा है। 2018 में 1.40 लाख बच्चों की खसरे की वजह से रोग से मौत हुई थी, जबकि इन मौतों को रोका जा सकता था। संघ के अनुसार अगर मीजल्स वायरस को नहीं रोका गया तो 12 महीने से छोटे बच्चों के जीवन पर यह खतरा बना रहेगा।