फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोखिम भरी है अफगान-तालिबान शांति वार्ता: संयुक्त राष्ट्र

Sat, 05 Sep 2020 05:48 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, संयुक्त राष्ट्र
विज्ञापन
यूएन - फोटो : twitter
विज्ञापन

युद्ध से तबाह देश अफगानिस्तान में नियुक्त संयुक्त राष्ट्र के एक उच्च अधिकारी के अनुसार पिछले कुछ हफ्तों में अफगानिस्तान में हुई भीषण हिंसा से यहां अविश्वास का माहौल पैदा हुआ है। इससे अफगान सरकार और तालिबान के बीच जल्द ही शुरू होने वाली शांति वार्ता खतरे में पड़ सकती हैं।  

विज्ञापन


अफगानिस्तान में चल रही हिंसा का शांतिपूर्ण समाधान खोजने के लिए इसी साल फरवरी में अमेरिका और आतंकी संगठन तालिबान के बीच एक समझौता हुआ था। अफगानिस्तान में संयुक्त राष्ट्र महासचिव की विशेष प्रतिनिधि देबोराह ल्योंस ने गुरुवार को यूएन सुरक्षा परिषद में एक ब्रीफिंग में कहा कि अफगान सरकार और तालिबान आपस में बातचीत की तैयारी कर रहे हैं।

वास्तव में यह एक ऐतिहासिक क्षण है। हालांकि, उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि आतंकी संगठन ने बातचीत शुरू होने से पहले ही कैदियों की रिहाई जैसे मुद्दे उठाकर इसे उलझाने की कोशिश की, इसलिए यह एक लंबी और चुनौतीपूर्ण प्रक्रिया हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें