संयुक्त राष्ट्र (यूएन) वित्तीय संकट के कगार पर खड़ा है। सदस्य देशों के पास करोड़ो अरबों की राशि बकाया हैं। ऐसे में जब चिंता बढ़ी तब यूएन महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने पत्र लिखकर सभी 193 सदस्य देशों को चेतावनी दी है। गुटेरेस ने कहा कि अगर सभी सदस्य देश बजट का भुगतान समय पर नहीं करेंगे, तो यूएन को नकदी संकट का सामना करना पड़ सकता है।
संयुक्त राष्ट्र (यूएन) के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने सभी 193 सदस्य देशों को एक बड़ी चेतावनी दी है। गुटेरेस ने कहा कि अगर सभी सदस्य देश अपने बजट का भुगतान समय पर नहीं करेंगे तो संयुक्त राष्ट्र वित्तीय संकट का सामना कर सकता है। उन्होंने कहा कि अमेरिका समेत कई बड़े देशों के बकाया ने नकदी को खत्म कर दिया है और संगठन का 2026 का तीन अरब पैंतालीस करोड़ डॉलर का बजट खतरे में है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यह संकट शांति स्थापना, मानवीय सहायता और विकास कार्यक्रमों को सीधे प्रभावित कर सकता है।
अमेरिका के बाद वेनेजुएला का नबंर
वहीं इस सूची में अमेरिका के बाद वेनेजुएला दूसरे नंबर पर है, जो लगभग 315.4 करोड़ रुपये का बकाया रखता है। आर्थिक कठिनाइयों के कारण उसने दो साल से भुगतान नहीं किया है और उसने जनरल असेंबली में मतदान का अधिकार खो दिया है। गुटेरेस ने बताया कि बकाया बढ़ने के कारण संयुक्त राष्ट्र के नकद रिजर्व लगभग खत्म हो गए हैं, जिससे संगठन के लिए काम करना मुश्किल हो गया है।
पुराना वित्तीय नियम भी संकट में
गुटेरेस ने यह भी बताया कि एक पुराना वित्तीय नियम भी संकट को और बढ़ा रहा है। यह नियम कहता है कि अगर कोई बजट का पैसा साल के अंत में खर्च नहीं होता है तो उसे सदस्य देशों को वापस करना होगा। चाहे वह पैसा प्राप्त हुआ ही न हो। उन्होंने कहा कि यह नियम तर्कहीन है और इसे तुरंत बदलने की जरूरत है।
ये भी पढ़ें:- क्या छुपा रहा तेहरान?: अमेरिकी धमकी के बीच ईरानी परमाणु ठिकानों पर हलचल, उपग्रह तस्वीरों ने कैसे बढ़ाई चिंता!