फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर अपराध रोकने को यूएन ने पारित किया नया अंतरराष्ट्रीय संधि प्रस्ताव

Sat, 28 Dec 2019 02:00 PM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, संयुक्त राष्ट्र
विज्ञापन
संयुक्त राष्ट्र (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएन) ने साइबर अपराध से लड़ने के लिए एक नई अंतरराष्ट्रीय संधि का मसौदा तैयार करने की प्रक्रिया शुरू करने के लिए शुक्रवार को एक प्रस्ताव को मंजूरी दी है। वहीं यूरोपीय संघ, संयुक्त राज्य अमेरिका और अन्य देशों ने इस प्रस्ताव का विरोध किया है।

विज्ञापन


रूस द्वारा तैयार किए गए प्रस्ताव को 193 सदस्यीय महासभा ने पारित किया। प्रस्ताव के पक्ष में 79 और विपक्ष में 60 मत पड़े जबकि 33 सदस्यों ने मतदान में भाग नहीं लिया। पारित किए गए प्रस्ताव के आधार पर एक विशेषज्ञ समिति बनाई जाएगी, जिसमें विश्व के सभी क्षेत्रों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।

समिति का लक्ष्य सूचना एवं प्रौद्योगिकी तकनीकों का प्रयोग आपराधिक उद्देश्य के लिए न होने देने के लिए एक व्यापक अंतरराष्ट्रीय सहमति का निर्माण करना है। प्रस्ताव में कहा गया है कि समिति अगस्त 2020 में बैठक कर आगे की कार्यवाही के प्रारूप के लिए सहमति बनाने पर चर्चा करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें