फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संयुक्त राष्ट्र ने रूस के विपक्षी कार्यकर्ता एलेक्सेई नवालनी की गिरफ्तारी को बताया खतरे की घंटी 

Wed, 20 Jan 2021 01:48 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, संयुक्त राष्ट्र
विज्ञापन
संयुक्त राष्ट्र
विज्ञापन

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कार्यालय ने रूस के विपक्षी कार्यकर्ता एलेक्सेई नवालनी की गिरफ्तारी को खतरे की घंटी बताते हुए उनकी तुरंत रिहाई की मांग की है। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त ने सोमवार को ट्वीट कर कहा, वह नवालनी की गिरफ्तारी से बेहद परेशान है।

विज्ञापन


मानवाधिकार उच्चायुक्त कार्यालय ने रूस की सरकार से कहा है कि वह 44 वर्षीय नवालनी के न्याय पाने के अधिकार का सम्मान करे। गौरतलब है कि नवालनी को जर्मनी से मॉस्को लौटने पर रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया था। वह जर्मनी में जहर दिए जाने का उपचार करवा रहे थे।

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार के दो स्वतंत्र पर्यवेक्षकों ने भ्रष्टाचार रोधी कार्यकर्ता की बहादुरी की तारीफ की। उन्होंने रूस से उनकी रिहाई के साथ उनके जीवन और स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने को भी कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें