एमएचआरए ने एक बयान में कहा कि उसने व्यस्कों लिए बूस्टर डोज की वैक्सीन को मंजूरी दे दी है। यह वैक्सीन यूके नियामक के सुरक्षा, गुणवत्ता और प्रभावशालीता के मानकों को पूरा करते हुए पाई गई।
ब्रिटेन कोविड-19 के खिलाफ एक अपडेटेड मॉडर्ना वैक्सीन को मंजूरी देने वाला पहला देश बन गया है। ये वैक्सीन ओमिक्रॉन वैरिएंट के साथ-साथ वायरस के मूल रूप पर भी कारगर साबित हुई है। मेडिसिन एंड हेल्थकेयर प्रोडक्ट्स रेगुलेटरी एजेंसी (एमएचआरए) ने वयस्कों के लिए बूस्टर के रूप में अमेरिकी दवा कंपनी मॉडर्ना द्वारा बनाई गई द्विसंयोगी वैक्सीन (Bivalent Vaccine) को मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन
एमएचआरए ने एक बयान में कहा कि उसने व्यस्कों लिए बूस्टर डोज की वैक्सीन को मंजूरी दे दी है। यह वैक्सीन यूके नियामक के सुरक्षा, गुणवत्ता और प्रभावशालीता के मानकों को पूरा करते हुए पाई गई।
एजेंसी ने कहा कि एमएचआरए ने क्लिनिकल ट्रायल डाटा के आधार पर अपनी मंजूरी दी। परीक्षण में बूस्टर ने ओमिक्रॉन (बीए.1) और मूल 2020 के वायरस दोनों के खिलाफ एक मजबूत प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया दिखाई।
विज्ञापन
एमएचआरए के चीफ एग्जीक्यूटिव जून राइन ने एक बयान में कहा, ब्रिटेन में इस्तेमाल की जा रही कोविड-19 वैक्सीन की पहली पीढ़ी बीमारी से महत्वपूर्ण सुरक्षा प्रदान करती है और लोगों की जान बचाती है।